Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों में चौतरफा बिकवाली
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों में चौतरफा बिकवाली

    adminBy adminDecember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार होता रहा। एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,551.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 14,163.11 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.06 प्रतिशत टूट कर 36,034.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करते रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,515.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.66 प्रतिशत प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,435.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 123.33 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,656.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज चौतरफा गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजारों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से सभी 9 सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 89 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 21,008 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.36 प्रतिशत टूट कर 17,297.48 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 536.41 अंक यानी 1.60 प्रतिशत फिसल कर 32,909.49 अंक तक पहुंच गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स भी 240.20 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़क कर 16,223.06 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। स्ट्रेट टाइम्स इंडेक्स भी फिलहाल 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,057.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.05 प्रतिशत टूट कर 1,374.90 अंक तक गिर गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,493.61 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.40 प्रतिशत टूट कर 7,058.98 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,960.33 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलातेहार पुलिस की नयी सोच आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल 112
    Next Article मुख्यमंत्री ने झंडा दिवस पर बलिदानियों को किया नमन
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version