Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केंद्रीय कानून मंत्री ने गाया भजन तो खुश होकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने लगा लिया गले
    देश

    केंद्रीय कानून मंत्री ने गाया भजन तो खुश होकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने लगा लिया गले

    adminBy adminDecember 16, 2023Updated:December 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अपने भजन गायन की प्रतिभा के कारण कई बार सुर्खियों में आ जाते हैं। इसी क्रम में उनका एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो जयपुर एयरपोर्ट का है। इसमें एयरपोर्ट पर वह जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को भजन गाकर सुना रहे हैं और जगद्गुरु उन्हें गले लगा रहे हैं।

    अर्जुन राम मेघवाल ने खुद अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो, समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार करो। यानी हे ईश्वर, हे मेरे आराध्य देव मेरी कमजोरियों पर मेरे अवगुणों पर ध्यान न दें, उन्हें उन पर विचार न करें चित्त में प्रवेश न दें। श्रीगुरु चरणों में सादर प्रणाम।

    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से मिले थे। मेघवाल ने मुलाकात का 2 मिनट 58 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अर्जुन मेघवाल रामभद्राचार्य को बीकानेरी राग में भजन गाकर सुना रहे हैं। मेघवाल को भजन गाते सुन राम भद्राचार्य महाराज खुश हो गए। वह भी मेघवाल के साथ ‘प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो’ गनगुनाने लगे।

    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के भजन गायन के सोशल मीडिया यूजर्स भी फैन हो गए। एक ने लिखा कि बहुत ही शानदार सांसद जी। एक दूसरे यूजर रोहिल ने भी जय श्री राम का नारा लिख मेघवाल की हौसला अफजाई की। इसी तरह आसिफ आजमी ने लिखा कि भक्ति और सुर दोनों कमाल के हैं। कमाल करते हो मंत्री जी। वहीं, डॉक्टर राम सारस्वत ने लिखा कि आपकी हरफनमौला कार्य शैली सबको कायल बनाती है। एक और यूजर ने कहा- राजस्थान में रिखिया बहुत प्रसिद्ध है। बाबा रामदेव जी के भजन गाते हैं। अर्जुनराम मेघवाल ने प्यारा भजन गाया है। लोक संस्कृति जिंदाबाद।

    मेघवाल ने ‘ओ बेजो रणुकार में चाले’ भजन गाया था। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपनी भजन गायकी के लिए भी पहचाने जाते हैं। पिछले साल रामदेवरा में बाबा रामदेव के 638वें मेले में अर्जुन राम मेघवाल ने भजन मंडली के साथ जमकर भजन गाए थे। इसके साथ ही वे कई सार्वजनिक कार्यक्रम में भजन गाकर आम लोगों को भाव विभोर कर चुके हैं।

    दरअसल, शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अर्जुन राम मेघवाल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, गजेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत देशभर के आला नेता शामिल हुए थे। इस समारोह में देशभर से संत महात्माओं को भी बुलाया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी से मिले 1971 के भारत-पाक युद्ध में शामिल रहे पोदना बलमुचमू
    Next Article नागपुर में कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक घायल
    admin

      Related Posts

      पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल

      June 29, 2025

      जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी

      June 29, 2025

      मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version