Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»पत्नी और साले ने साढ़े चार लाख रुपये सुपारी देकर संजय पाहन की कराई थी हत्या, आठ गिरफ्तार
    रांची

    पत्नी और साले ने साढ़े चार लाख रुपये सुपारी देकर संजय पाहन की कराई थी हत्या, आठ गिरफ्तार

    adminBy adminDecember 17, 2023Updated:December 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र के बुटी बस्ती में हुई समाजसेवी संजय पाहन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी सालो देवी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में आशीष नेपाली उर्फ आशीष, मानवेल खलखो, सूरज कुमार ठाकुर, अजहर अंसारी, धनेश्वर भगत दाउद एक्का, मृतक की पत्नी सालो देवी और साला कमरु नाग शामिल हैं। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, हत्या में प्रयुक्त मोबाइल, 15 सिम कार्ड, एक ऑटो और हथौड़ी बरामद किया गया है।

    एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि संजय पाहन की हत्या उसकी पत्नी सालो देवी ने अपने भाई (साला) कमरु नाग के साथ मिलकर करायी थी। इसके लिए दोनों ने साढ़े चार लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस हत्याकांड को अवैध संबंध के वजह से अंजाम दिया गया था।

    एसएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि विगत एक-डेढ वर्ष से संजय पाहन अपनी पत्नी से अलग किसी दूसरी महिला के संपर्क में थे और अधिकतम समय दूसरी महिला के साथ ही व्यतीत करने थे। अपनी पत्नी और चार बेटी और एक बेटा पर ध्यान नहीं दे रहे थे। इसके कारण उनकी अपनी पत्नी सालो देवी से अक्सर विवाद होते रहता था। घर परिवार छोड़कर अधिकतम समय दूसरी महिला के साथ व्यतीत करते थे। साथ ही देर रात तक शराब के नशे में घर लौटते थे।

    पत्नी और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट के कारण पत्नी सालो देवी इस हद तक ऊब चुकी थी कि उन्होंने अपनी पूरी आपबीती अपने भाई कमरू और गांव के चाचा मानवेल उर्फ छोटू को बताई। किसी तरह अपने पति संजय पाहन को रास्ते से हटाने के लिए दबाव देने लगी। तब सालो देवी के भाई कमरू नाग और मानवेल उर्फ छोटु ने डोरंडा के आशीष नेपाली से संपर्क कर संजय पाहन की हत्या की सुपारी दे दी।

    आशीष नेपाली ने अपने सहयोगी सूरज कुमार, सूरज ठाकुर, धनेश्वर भगत उर्फ भगत जी, दाउद एक्का उर्फ बच्चा और मृतक की पत्नी सालो देवी के साथ सुनियोजित ढंग से संजय पाहन की हथोड़ा से जख्मी कर एवं गोली मारकर हत्या उनके घर के परिसर में ही कर दी थी। पकड़ाये आशीष नेपाली, सूरज कुमार एवं धनेश्वर भगत का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। ये लोग आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, उग्रवादी जैसी घटना में संलिप्त रहे हैं। धनेश्वर भगत पीएलएफआई का कमांडर प्रकाश उरांव के दस्ता का सक्रिय सदस्य रहा है और पूर्व में पालकोट, गुमला से जेल जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनकपुरधाम में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव की धूम
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत डायमंड बोर्स का किया उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version