Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लक्ष्य व संकल्प के साथ कार्य करें युवा : राष्ट्रपति
    देश

    भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लक्ष्य व संकल्प के साथ कार्य करें युवा : राष्ट्रपति

    adminBy adminDecember 12, 2023Updated:December 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आईआईआईटी लखनऊ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को लखनऊ में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी लखनऊ (आईआईआईटी लखनऊ) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने मेधावियों को मेडल प्रदान कीं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित संस्थान के इस दूसरे दीक्षांत समारोह में उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैंने अभी देखा है कि आपके संस्थान के लोगों में विद्या ददाति विनयम… को उल्लेखित किया है जिसका अर्थ है विद्या विनय देती है और विनय से पात्रता आती है। पात्रता से धन आता है और धन से धर्म आता है। धर्म से सुख प्राप्त होता है। मुझे आशा है कि आप सब अपने संस्थान के ध्येय के अनुकूल आचरण करते हुए भविष्य का निर्माण करेंगे।

    उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि आईआईटी लखनऊ को विशेष दर्जा दिया गया है, यह दर्जा आपकी क्षमता का परिचायक है। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं की इंजीनियरिंग और बिजनेस जैसे क्षेत्र में शिक्षा प्रधान करने वाले आईआईटी जैसे संस्थान शिखर पर खड़े हैं। डिजिटल बिजनेस के लिए संस्थान ने प्रोग्राम शुरू किया है, यह सराहनीय कदम है।

    राष्ट्रपति ने डिजायर, डेमोक्रेसी, डेवलपमेंट जैसे 5 डी का उल्लेख किया। भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरा करने के वक्त विकसित राष्ट्र का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में कार्य करने के लिए आप सबको संकल्प लेना होगा।

    इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यहां के युवा अपने पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य एक्टिविटी में भी शामिल हो रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात है। आज पूरी दुनिया भारत की और देख रही है। भारत के मनीषियों ने विश्व को बहुत कुछ दिया है। हमारी संस्कृति का संदेश विश्व बंधुत्व एवं सबक सुख की कामना का है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में मुझे आईआईआईटी लखनऊ से बहुत उम्मीदें हैं। यहां के छात्र अपने साथ-साथ समाज के उसे वंचित लोगों का भी ध्यान रखें। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए आईआईआईटी लखनऊ को बधाई देती हूं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत करते हुए कहा कि आईआईआईटी लखनऊ के द्वितीय दीक्षांत समारोह में जिन युवाओं को डिग्री मिल रही है, उन्हें और उनके अभिभावकों को हम बधाई देते हैं।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा देश आज दुनिया के अंदर एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। हम सब नए भारत को देख रहे हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भारत ने अपने युवा ऊर्जा के लिए रास्ते खोले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का लक्ष्य रखा है। वहीं उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर आगे कदम बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को देसी के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की सीख दी।

    उन्होंने बताया कि फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के तहत अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव उत्तर प्रदेश को मिले हैं। युवा इस दिशा में भी अपना कॅरियर चुन सकते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप (युवा) अपनी पूरी प्रतिभा और मेहनत को देश के विकास में लगाएंगे। युवाओं को मैं बधाई देता हूं और राष्ट्रपति का एक बार फिर हृदय से अभिनंदन करता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी आज शाम जीपीएआई शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
    Next Article झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से, गूंजेगा सांसद धीरज साहू का प्रकरण
    admin

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version