Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 14 दिसंबरः ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना…
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 14 दिसंबरः ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना…

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‘होठों पर सच्चाई रहती है, दिल में सफाई रहती है’, “ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना…” जैसे दर्जनों यादगार फिल्मी गीत देने वाले गीतकार शैलेंद्र ने 14 दिसंबर, 1966 को राजकपूर से मिलने आर.के. स्टूडियो की ओर जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

    दरअसल, उन्होंने गीतकार के साथ निर्माता बनने की ठानी। राजकपूर और वहीदा रहमान को लेकर ‘तीसरी कसम’ बनाई। इसे बनाने में उन्होंने अपनी पूरी जमा पूंजी लगा दी और फिर भी कम पड़ने पर मित्रों से भारी-भरकम उधार लिया। फिल्म फ्लॉप हो गई और कर्ज में डूबे शैलेंद्र सख्त बीमार हो गए। वे अस्पताल में भरती हुए। उन दिनों वे ‘जाने कहां गए वो दिन, कहते थे तेरी याद में, नजरों को हम बिछायेंगे’ गीत लिखने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान शैलेन्द्र ने राजकपूर से मिलने की इच्छा जाहिर की और बीमारी की हालत में ही आर. के. स्टूडियो की ओर चल पड़े लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

    संयोग था कि 14 दिसंबर जब उनका निधन हुआ तो उस दिन उनके मित्र राजकपूर का जन्मदिन था। उन्होंने राजकपूर की कई फिल्मों के गीत लिखे। जिनमें खासतौर पर फिल्म आवारा का- आवारा हूं, फिल्म श्री 420 का- मुड़-मुड़के न देख मुड़-मुड़ के, मेरा जूता है जापानी, फिल्म संगम का गीत- हर दिल जो प्यार करेगा और दोस्त-दोस्त न रहा जैसे बेमिसाल गीत शामिल हैं।

    शैलेंद्र का जन्म 30 अगस्त 1923 को रावलपिंडी (पाकिस्तान) में हुआ था। उनका पूरा नाम था- शंकरदास केसरीलाल। बिहार के रहनेवाले उनके पिता फौज में थे जो रिटायर होने के बाद मथुरा में रहने लगे थे। इस दौरान शैलेंद्र पढ़ाई के साथ-साथ आजादी के आंदोलन में योगदान देने के मकसद से देशभक्ति से सराबोर वीररस की कविताएँ लिखा करते थे। सन 1942 में बंबई रेलवे में इंजीनियरिंग सीखने गये। अगस्त आंदोलन में जेल भी गये।कवि सम्मेलनों में पूरे जोश के साथ वे कविता पाठ करते थे। ऐसे ही एक कवि सम्मेलन के दौरान राजकपूर उनसे प्रभावित हुए। शैलेन्द्र को तीन बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला था।

    अन्य अहम घटनाएंः

    2008- भारत ने अर्जेन्टीना के खिलाफ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।

    2007- बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।

    उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

    2003- अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।

    2002- पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।

    2000- जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

    1998- 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

    1997- ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।

    1995- बोस्निया,सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।

    1983- जनरल एच.एम.इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

    1982- ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।

    1946- डॉ.राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

    1921- एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स’ की उपाधि से विभूषित किया।

    1911- अमुंडसेन की दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।

    1687- ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।

    जन्म

    2000- दीक्षा डागर- भारत उभरती हुई गोल्फ़ खिलाड़ी हैं।

    1953- विजय अमृतराज- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी।

    1946- संजय गाँधी- भारतीय नेता व इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।

    1936- विश्वजीत चटर्जी- भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

    1934- श्याम बेनेगल- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।

    1931- जौन एलिया- प्रसिद्ध भारतीय उर्दू शायर थे।

    1924- राज कपूर- भारतीय अभिनेता।

    1918- बी.के.एस.आयंगर- प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।

    1910- उपेन्द्रनाथ अश्क- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार।

    1864- जगत नारायण मुल्ला – अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।

    निधन

    2018- तुलसी रामसे- हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों को खास जगह देने वाले मशहूर निर्माता-निर्देशक थे।

    1971- फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

    1966- शैलेन्द्र- गीतकार।

    1799- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

    राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

    अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी  
    Next Article उपराष्ट्रपति 15 दिसंबर को ग्वालियर के दौरे पर 
    shivam kumar

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version