Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अटल टनल रोहतांग के समीप बर्फ़बारी में फंसे सभी पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाला गया
    देश

    अटल टनल रोहतांग के समीप बर्फ़बारी में फंसे सभी पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाला गया

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के हिल्स स्टेशनों में सोमवार को हुई भारी बर्फबारी ने पर्यटकों के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया। मनाली के अटल टनल रोहतांग के समीप भारी बर्फबारी के कारण सैंकड़ों पर्यटक वाहन फंस गए थे। इन्हें निकलने के लिए मनाली प्रशासन और पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत की। रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला और अंततः सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मनाली से लाहौल-स्पीति जिला के केलांग जाने वाली सड़क बर्फबारी के कारण पूरी तरह से बंद हो गई थीं।

    बर्फबारी का यह सिलसिला दोपहर बाद शुरू हुआ और इसके बाद स्थितियां लगातार खराब होती गई। सोलंगनाला से धुंधी के बीच बर्फबारी के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई और कई पर्यटक वाहन अटल टनल। रोहतांग के पास पूरी तरह से फंस गए। इन वाहनों में पर्यटकों का एक बड़ा समूह था, जो अटल टनल के पास स्थित इलाकों से घूमकर मनाली लौट रहा था। इसी बीच बर्फबारी शुरू हो गई। इन वाहनों में स्थानीय और बाहर से आए पर्यटक दोनों ही थे। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई, जिससे वाहन आगे बढ़ने में असमर्थ हो गए थे।

    सूचना मिलते ही मनाली प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें मनाली के डीएसपी, एसडीएम, पुलिस के जवान और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने बर्फबारी में अत्यधिक ठंड के बावजूद पूरी रात काम किया। उनकी प्राथमिकता यह थी कि सभी पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सभी पर्यटकों को अटल टनल के समीप से सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें सोलंगनाला तक भेज दिया गया।

    प्रशासन की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि अब सोलंगनाला तक ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। इसके आगे जाने की अनुमति फिलहाल नहीं दी जा रही है क्योंकि सड़कों की स्थिति अभी भी ठीक नहीं है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे मौसम के हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाएं और यदि सोलंगनाला तक यात्रा करनी हो तो केवल इमरजेंसी वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है।

    इस बीच मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में मंगलवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में घने बादल हैं और बर्फबारी के और भी संकेत मिल रहे हैं। इस मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सभी यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बर्फबारी और ठंड के चलते प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि केवल सुरक्षित और सुसज्जित वाहन ही यात्रा करें और किसी भी अनावश्यक जोखिम से बचें।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय व मध्यवर्ती इलाकों में आज वर्षा-बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। 25 व 26 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। 27 से 29 तक पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से दोबारा वर्षा व बर्फबारी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में वर्षा व बर्फ़बारी की ज्यादा सम्भावना 28 दिसम्बर को है। उन्होंने यह भी कहा कि 24 से 26 दिसम्बर तक मैदानी इलाकों में घने कोहरे व शीतलहर का अलर्ट रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिग्गज फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार आज
    Next Article थियेटर भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन से पुलिस स्टेशन में आज होगी पूछताछ
    shivam kumar

      Related Posts

      हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी

      July 1, 2026

      भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

      July 1, 2026

      इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 12 वाहनों को मारी टक्कर
      • 5 महीने से वेतन नहीं मिला, रांची सदर अस्पताल के NHM कर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव
      • हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
      • भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
      • 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version