Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बांग्लादेश में फिर एक इस्कॉन मंदिर में आगजनी, हिंदुओं पर हमले बढ़े
    देश

    बांग्लादेश में फिर एक इस्कॉन मंदिर में आगजनी, हिंदुओं पर हमले बढ़े

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका/कोलकाता। बांग्लादेश के ढाका जिले के धौर गांव में शनिवार तड़के अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के एक मंदिर को अज्ञात हमलावरों ने आग के हवाले कर दिया।इस्कॉन बांग्लादेश के महासचिव चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने बताया कि मंदिर की टिन की छत को उठाकर उसमें आग लगाई गई। उन्होंने कहा, “आग को जल्दी बुझा दिया गया, लेकिन एक मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई और पर्दे जल गए।” वारदात शनिवार की है।

    वहीं, इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने इस घटना की कड़ी निंदा की और बताया कि धौर गांव में इस्कॉन नमहट्टा केंद्र को पूरी तरह जला दिया गया। उन्होंने कहा, “मंदिर में स्थापित श्री राधा-कृष्ण और श्री महाभाग्य लक्ष्मी नारायण की मूर्तियों सहित वहां रखी सभी चीजें जलकर खाक हो गईं।”दास ने जानकारी दी कि यह घटना सुबह दो से तीन बजे के बीच घटी। उन्होंने बताया, “मंदिर के पीछे की ओर से टिन की छत उठाकर उसमें पेट्रोल या ऑक्टेन डालकर आग लगाई गई।”—-हिंदुओं पर बढ़ते हमले

    बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद यह स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। चिन्मय कृष्ण दास, जो पहले इस्कॉन बांग्लादेश के सदस्य थे, अब बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण जोटे संगठन के प्रवक्ता हैं। उन्हें 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था।26 नवंबर को जब उनकी जमानत खारिज की गई, तो चटगांव में उनके समर्थकों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में सहायक सरकारी अभियोजक सैफुल इस्लाम अलिफ की हत्या हो गई।—-भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव

    हाल में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में भारत के त्रिपुरा राज्य में प्रदर्शनकारियों ने अगरतला में बांग्लादेशी मिशन पर धावा बोला। इसके बाद बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास को तलब कर विरोध जताया। असम में विरोधइधर, भारत के असम राज्य में बराक वैली होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने घोषणा की है कि वे बांग्लादेश के किसी भी नागरिक को तब तक ठहरने की अनुमति नहीं देंगे, जब तक वहां अल्पसंख्यकों और हिंदुओं पर हमले नहीं रुकते। बराक वैली के तीन जिले – कछार, श्रीभूमि (पूर्ववर्ती करीमगंज) और हेलकांडी – बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र से 129 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं।बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों से दोनों देशों के संबंध और खराब हो सकते हैं। भारतीय और बांग्लादेशी समुदाय में इस मुद्दे पर भारी रोष है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीरिया में असद शासन खत्म, राजधानी दमिश्क पर भी विद्रोहियों का कब्जा
    Next Article रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय रूस दौरा आज से
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version