Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल स्कूल नौकरी घोटाला : रोजाना हो सकती है इडी के मामले की सुनवाई
    राज्य

    बंगाल स्कूल नौकरी घोटाला : रोजाना हो सकती है इडी के मामले की सुनवाई

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के स्कूल नौकरी घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) के दर्ज मामले की सुनवाई रोजाना आधार पर हो सकती है। कोलकाता स्थित प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने इस संबंध में संकेत दिए हैं।

    एक अधिकारी के मुताबिक, इडी ने आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है। इसके बाद मामले की सुनवाई प्रारंभ होगी। सोमवार को अदालत ने केंद्रीय एजेंसी को गवाहों की सूची बुधवार तक तैयार कर अदालत में जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही, जज ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि यदि आवश्यक हुआ तो मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पर रोजाना आधार पर हो सकती है।

    उल्लेखनीय है कि इसी साल अगस्त में कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घिनौनी घटना की सुनवाई भी कोलकाता के विशेष अदालत में फास्ट ट्रैक और रोजाना आधार पर चल रही है।

    सोमवार को अदालत ने इडी अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया था कि हाल ही में दाखिल पांचवें पूरक आरोप पत्र में जिन व्यक्तियों के नाम आरोपित या गवाह के रूप में शामिल हैं, उन्हें तत्काल नोटिस जारी किए जाएं।

    इससे पहले, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की एक खंडपीठ ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को एक फरवरी तक जमानत देने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इडी को यह भी निर्देश दिया था कि इस मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया फरवरी एक से पहले पूरी की जाए। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि अगर यह प्रक्रिया समय से पूरी हो जाती है, तो पार्थ चटर्जी को उसी दिन जमानत मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद, इडी ने आरोप तय करने की तैयारी शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगले वर्ष विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर इवेंट की मेजबानी करेगा भारत 
    Next Article बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करने के पैटर्न का खुलासा
    shivam kumar

      Related Posts

      हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश

      August 11, 2025

      लगातार बारिश से बिहार में गंगा समेत सभी नदियां उफान पर, अबतक 19 लोगों की मौत

      August 11, 2025

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version