Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य में ठंड और कोहरे के बीच 28 को बारिश के आसार
    झारखंड

    राज्य में ठंड और कोहरे के बीच 28 को बारिश के आसार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहे। हवा भी लगातार चल रही है। पूर्वानुमान है कि 25, 26 और 27 दिसंबर को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। इसके बाद 28 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाये रहेंगे। साथ ही उत्तर पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

    रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड देवघर में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेंटीग्रेड पलामू में रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा जबकि कहीं-कहीं पर कोहरा भी दर्ज किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिनी हाईवा और ट्रक के बीच टक्कर, विक्रमशिला सेतु पर लगा जाम
    Next Article राज्य में गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही 108 एंबुलेंस सेवा : बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version