Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»स्टॉक मार्केट में क्रिसमस की छुट्टी, इस साल शेयर बाजार में कुल 16 दिन रहा अवकाश
    बिजनेस

    स्टॉक मार्केट में क्रिसमस की छुट्टी, इस साल शेयर बाजार में कुल 16 दिन रहा अवकाश

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। क्रिसमस के मौके पर घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कोई कारोबार नहीं होगा। इसके साथ ही करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (ईजीआर) में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। इस साल शेयर बाजार में रविवार और शनिवार को छोड़कर कुल 16 दिन छुट्टी रही है। साल 2024 में स्टॉक मार्केट में पहली छुट्टी 26 जनवरी को थी, जबकि आज क्रिसमस के दिन आखिरी छुट्टी है।

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के हॉली-डे कैलेंडर के मुताबिक अगले साल 2025 में स्टॉक मार्केट में कुल 14 दिनों का अवकाश रहेगा। 2025 में पहली छुट्टी 26र जनवरी की जगह महाशिवरात्रि के मौके पर 26 फरवरी को होगी। आमतौर पर स्टॉक मार्केट में पहली छुट्टी गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को होती है, लेकिन 2025 में गणतंत्र दिवस रविवार को है। उस दिन स्टॉक मार्केट में साप्ताहिक अवकाश होता है। यही वजह है कि स्टॉक मार्केट में अगले साल की पहली छुट्टी 26 फरवरी को होगी। हालांकि 2025 का आखिरी अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर ही होगा।

    2025 में दिवाली के मौके पर होने वाले मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन मंगलवार 21 अक्टूबर को होगा। हालांकि बीएसई के कैलेंडर में मुहूर्त ट्रेडिंग के समय की जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसकी जानकारी दिवाली के एक-दो दिन पहले बीएसई और एनएसई द्वारा दी जाएगी। जहां तक दिसंबर के शेष बचे दिनों की बात है तो इस सप्ताह क्रिसमस की छुट्टी के कारण कुल 4 दिन ही कारोबार होगा, जबकि अगले सप्ताह 30 और 31 दिसंबर को भी स्टॉक मार्केट में खरीद बिक्री होती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत से निमंत्रण नहीं मिलने पर अब पाकिस्तान और बांग्लादेश जाने की तैयारी में प्रधानमंत्री ओली
    Next Article सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, सोना और चांदी के भाव में बदलाव नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया

      May 17, 2025

      आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी

      May 17, 2025

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version