Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अच्छे संस्कार के बिना सहकार संभव नहीं : गुलाब चंद कटारिया
    देश

    अच्छे संस्कार के बिना सहकार संभव नहीं : गुलाब चंद कटारिया

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए राज्यपाल
    अमृतसर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब में सहकारिता की लहर को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि अच्छे संस्कारों के बगैर मजबूत सहकार संभव नहीं है। राज्यपाल शनिवार को अमृतसर में सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज को सहकारिता से जोड़ना जरूरी है।

    जीवन को सहकारिता के सिद्धांत पर व्यतीत करने पर बल देते हुए कटारिया ने कहा कि हमारा देश सही मायने में आत्मनिर्भर तभी बन सकेगा जब सहकारिता को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह महामहिम बाद में हैं लेकिन कार्यकर्ता पहले हैं।

    गुजरात में सहकारिता आंदोलन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में तरक्की का आधार सहकारिता है। हमें इसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने

    कहा कि पंजाब में सहकारिता की अपार संभावनाएं हैं। यहां सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने की बहुत जरूरत है। राज्यपाल ने आयोजकों को राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए पंजाब का चुनाव करने पर बधाई देते हुए कहा कि पंजाब में सहकारी समितियों को आधुनिक प्रशिक्षण देकर बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। सहकार भारती को इस दिशा में अपने प्रयासों को ओर बढ़ाने की जरूरत है।

    कटारिया ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सहकारिता आंदोलन को दोबारा खड़ा करना होगा। इसके लिए हमें घर-घर दस्तक देना होगा। पंजाब के प्रत्येक शहर और गांव में ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़ना होगा जो अपने साथ सहकारिता की चेन बनाकर इसे आगे बढ़ा सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्‍त मंत्री ने किसान संघों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ की बजट पूर्व दूसरी बैठक
    Next Article देशभर में 19 दिसंबर से शुरू होगा ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान
    shivam kumar

      Related Posts

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना

      December 27, 2025

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version