Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित
    देश

    हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 28, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में लगातार बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने जहां बागवानों और किसानों को राहत दी है वहीं जनजीवन पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ा है। सड़कों व हाइवे पर बर्फ जमने से सफर जोखिम भरा हो गया है और कई स्थानों पर वाहन फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम ने अलग-अलग तरह से असर डाला है।

    लाहौल-स्पीति में जनजीवन ठप

    लाहौल-स्पीति जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। अब तक एक से डेढ़ फीट तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण जिले में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। प्रशासन की ओर से सड़कें खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम से इसमें दिक्कतें आ रही हैं।

    किन्नौर में एनएच और संपर्क मार्ग अवरुद्ध

    जनजातीय जिला किन्नौर में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कल रात से हो रही बर्फबारी के कारण जिले में आधे से दो फीट तक बर्फ गिर चुकी है। जिले में एनएच और संपर्क मार्ग बर्फ से ढक गए हैं। कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों को आवागमन और दिनचर्या के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    मनाली के सोलंग नाला में फिसला वाहन, कई गाड़ियां बर्फ में फंसी

    पर्यटन नगरी मनाली के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। सोलंग नाला के पास एक वाहन सड़क से फिसलकर नीचे गिर गया। हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोलंग नाला के पास फंसे 200 वाहनों को निकालने का प्रयास जारी है। यहां बर्फबारी से लगे जाम में वाहन कल देर शाम से फंसे हैं। प्रशासन ने अटल टनल को बंद कर दिया है और नेहरू कुंड तक ही वाहनों को जाने की अनुमति दी है।

    अप्पर शिमला में यातायात प्रभावित

    शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। नारकण्डा, कुफ़री, चौपाल, जब्बल में सुबह भी बर्फ गिर रही है। नारकण्डा में शिमला-रामपुर एनएच पर वाहनों की आवाजाही जारी है लेकिन यहां सफर खतरनाक हो गया है। चौपाल उपमण्डल में चौपाल-शिमला मार्ग सहित अन्य सात सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात बाधित हो रहा है। प्रशासन ने बर्फ हटाने के लिए मशीनरी लगा दी है। लेकिन मौसम की स्थिति से कार्य प्रभावित हो रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक शिमला जिला में बर्फबारी से 23 संपर्क सड़कें, 51 ट्रांसफॉर्मर और 26 पानी की स्कीमें बंद हैं।

    चंबा के पांगी और भरमौर में बर्फबारी

    चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में लगातार हिमपात जारी है। पांगी मुख्यालय किलाड़ में अब तक आठ इंच बर्फ गिर चुकी है। जिले के निचले इलाकों में कल से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि इस बर्फबारी से किसानों और बागवानों को राहत मिली है लेकिन जनजीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

    सिरमौर जिला के चूड़धार में तीसरी बार बर्फ गिरी

    सिरमौर जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में इस सीजन की तीसरी बर्फबारी दर्ज की गई। इससे जिले में ठंड बढ़ गई है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। हालांक किसानों को इस वर्षा से फसलों के लिए लाभ होने की उम्मीद है।

    मंडी जिला के निचले इलाकों में बारिश, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी

    मंडी जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर बर्फ जमने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। प्रशासन द्वारा सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र के किसानों ने वर्षा-बर्फबारी को राहत मानते हुए फसलों के लिए इसे लाभकारी बताया है।

    कांगड़ा में बारिश और धौलाधार में हिमपात

    कांगड़ा जिले के निचले इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है तो धौलाधार की पहाड़ियों में ताज़ा हिमपात हुआ है। बारिश और बर्फबारी ने शीतलहर को तेज कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि बादलों के बरसने से लोग खुश हैं।

    किसानों और बागवानों के लिए राहत

    राज्य में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने से किसान और बागवान चिंतित थे। इस बर्फबारी ने उनके चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। किसानों का कहना है कि बर्फबारी से फसलों को फायदा होगा और मिट्टी की नमी बनी रहेगी। बागवानों के लिए यह बर्फबारी सेब की फसल के लिए वरदान साबित होगी।

    बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए आज बर्फबारी व बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश, बर्फबारी और अंधड़ के कारण राज्य के पांच शहरों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। इनमें लाहौल-स्पीति के ताबो में -7.6, समधो में -4.3, कल्पा में -2.5 कुकुमसेरी में -1.8 और रिकांगपिओ में -0.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मनाली में न्यूनतम तापमान 0.2 और शिमला में 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 30 और 31 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। लेकिन 1 से 3 जनवरी तक फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस मुख्यालय में दी गई मनमोहन सिंह को विदाई, अंतिम यात्रा शुरू
    Next Article पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और हरीश कवासी के घर इडी का छापा
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      • सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक
      • बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश
      • फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद
      • झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version