Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुरः सेना के संयुक्त अभियान में भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद
    देश

    मणिपुरः सेना के संयुक्त अभियान में भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 30, 2024Updated:December 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल। भारतीय सेना, मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियानों में मणिपुर के पहाड़ी और मैदानी इलाकों से भारी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद हुई है। ये अभियान इंफाल ईस्ट, टेंगनौपाल, यांगियांगपोकी और चुराचांदपुर जिलों में चलाए गए।

    भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम (कोलकाता) की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि 23 दिसंबर 2024 को इंफाल ईस्ट जिले के नगारियन हिल क्षेत्र में हथियारों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक हल्की मशीन गन, 12 बोर सिंगल बैरल गन, नौ एमएम पिस्तौल, दो ट्यूब लॉन्चर, विस्फोटक, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।

    टेंगनौपाल जिले में बड़ी सफलता27 दिसंबर 2024 को टेंगनौपाल जिले में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर .303 राइफल, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और ग्रेनेड बरामद किए। इसके साथ ही एनएच-102 के समीप तीन ठिकानों की पहचान कर उन्हें नष्ट किया गया।

    इसी तरह से 27 और 28 दिसंबर 2024 को यांगियांगपोकी की ओर हथियारों की आवाजाही की खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना ने लामलोंग से यांगियांगपोकी सड़क पर मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित किया। तलाशी के दौरान दो वाहनों से दो डबल बैरल और एक सिंगल बोर राइफल बरामद हुई।

    चुराचांदपुर जिले में कार्रवाई27 दिसंबर 2024 को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के के. लहांगनोम वांगखो गांव में एनएच-2 के पास एक निर्माणाधीन ठिकाने को नष्ट कर दिया। यह ठिकाना असामाजिक तत्वों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता था। इसके बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

    इन सफल अभियानों के तहत हथियारों और युद्ध सामग्री की बरामदगी भारतीय सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय को दर्शाती है। ये अभियान मणिपुर क्षेत्र की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 साल की उम्र में निधन
    Next Article कावेलाशविली ने जॉर्जिया के राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version