Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»राजधानी रांची की छवि बेहतर बनाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे नगर निगम : मंत्री सुदिव्य
    ताजा खबरें

    राजधानी रांची की छवि बेहतर बनाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे नगर निगम : मंत्री सुदिव्य

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने मंगलवार को रांची नगर निगम के सभागार में निगम के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि रांची नगर निगम की भूमिका राजधानी रांची की बेहतर छवि बनाने के लिए अहम है। इसके लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

    मंत्री ने कहा कि सिविल वर्कस से संबंधित सभी लंबित योजनाओं को ससमय धरातल पर लाए। भविष्य की जरूरतों का आकलन करते हुए योजनाएं बनाएं। सभी योजनाओं के लंबित होने के कारण तथा कार्ययोजना पर समय-समय पर समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए निगम को स्वावलंबी बनना होगा। अपने कार्य संस्कृति में बदलाव लाए। इंटरनल रेवेन्यू बढ़ोतरी के लिए होल्डिंग टैक्स के भुगतान के लिए बड़े बकायेदारों को नोटिस दे। जिन आवासीय भवनों पर व्यवसाय चल रहे हैं, उनका सर्वे करते हुए कमर्शियल होल्डिंग टैक्स लेना सुनिश्चित करें। शहर के सभी लॉज, हॉस्टल, कोचिंग इत्यादि की भी असेसमेंट करते हुए कर का भुगतान ससमय करने के लिए नागरिकों को जागरूक करें। नए साल में आम लोगों की सहूलियत के लिए कर भुगतान करने के लिए नए ऑफर्स लाएं। नगर निगम के अधीन सभी अधिनियमों को कड़ाई से लागू करें।

    इसके अलावा बैठक में मंत्री ने कई बिंदुओं पर भी चर्चा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इनमें प्रमुख रूप से आम नागरिकों की शिकायतों का निष्पादन ससमय करें। इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने स्तर से मॉनिटरिंग करें। साथ ही राइट टू सर्विसेज के तहत समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करें। निगम क्षेत्रांतर्गत सभी वेंडर्स को व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न स्थलों पर वेंडिंग जोन या मार्केट बढ़ाने की आवश्यकता है। निगम क्षेत्र के सभी प्राइवेट पार्किंग को रेगुलराइज करने की भी बात कही। इसके अलावा निगम की निजी जमीन का सदुपयोग करे। नई योजनाओं के लिए प्रस्ताव विभाग को अग्रसरित करें।

    बैठक में नगर आयुक्त संदीप सिंह, अपर प्रशासक फिलवियुस बरला, संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, सभी सहायक प्रशासक, निगम के सभी अभियंता, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी नगर निवेशक, सभी नगर प्रबंधक, सभी नगर अभियान प्रबंधक और अन्य कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट पर रोक छात्रों के संघर्ष की जीत : बाबूलाल मरांडी
    Next Article रामगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      2

      January 12, 2026

      IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

      January 6, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को बताया भारतीय संस्कृति का प्रतीक

      January 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version