Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में प्रदर्शन, अडानी और मणिपुर में जारी हिंसा के खिलाफ निकाला मार्च
    झारखंड

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में प्रदर्शन, अडानी और मणिपुर में जारी हिंसा के खिलाफ निकाला मार्च

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अडानी और मणिपुर में जारी हिंसा के खिलाफ मार्च और प्रदर्शन किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को अडानी और उनके सहयोगियों को बचाने एवं मणिपुर में जारी हिंसा की अनदेखी करने सहित अन्य मुद्दों के विरोध में राजभवन मार्च निकाला। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में शहीद स्थल से राजभवन तक किया गया। राजभवन पहुंचने पर मार्च सभा में परिवर्तित हो गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी और मणिपुर मामले पर पूरी तरह मौन है। हमारे नेता सदन में दोनों मामलों को लगातार उठा रहे हैं। मणिपुर में शांति बहाली की मांग कांग्रेस के जरिये लगातार जारी है लेकिन केंद्र सरकार इस पर चुप हैं। अडानी और उनके सहयोगियों के जालसाजी का पदार्फाश हुआ है। रिश्वतखोरी का खुलासा हुआ है लेकिन आज तक इस मामले पर जनता के सामने केंद्र सरकार ने सफाई देने की भी जरूरत महसूस नहीं की। कमलेश ने कहा कि मणिपुर जल रहा है। लगातार हिंसा हो रही है। कर्फ्यू लगा हुआ है लेकिन आज तक प्रधानमंत्री वहां नहीं गये। दोनों मुद्दे पर प्रधानमंत्री मौन हैं। वहां के मुख्यमंत्री भी इस मामले में फिसड्डी साबित हुए हैं लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें हटाने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

    प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जनता के सवालों का जवाब दें : प्रदीप यादव
    कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि यह जनता की आवाज है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री उनके सवालों का जवाब दें। पिछले एक वर्ष में अमित शाह दर्जनों बार झारखंड आ चुके हैं लेकिन मणिपुर जो वर्षा से जल रहा है हत्याएं, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, संवैधानिक मूल्यों की हत्या हो रही है लेकिन गृह मंत्री को वहां जाने का वक्त नहीं मिल रहा है।

    कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि यदि अडानी को बचाने मोदी जी निकलेंगे तो जनता उन्हें गाड़ी से उतार देगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में हमें खुद को मजबूत करना है। राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि यदि कोई राजनीतिक दल या व्यक्ति भीमराव अंबेडकर का अपमान करता है तो यह एक व्यक्ति का अपमान नहीं पूरे हिंदुस्तान का अपमान है। ऐसा दल जो हिंदुस्तान का अपमान करे किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था का राजनीतिक दल हो ही नहीं सकता। भारत में यदि ऐसा कोई दल है तो वह है भाजपा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जनता ने साफ मन बना लिया है कि मोदी सरकार को कुर्सी से उतारना है। यदि भारत में बाबा साहब का रचित संविधान नहीं होता तो आज अल्पसंख्यक, आदिवासी और पिछड़े हाशिये पर होते। देश के हर नागरिक को संविधान ने अधिकार दिया है और इस संविधान के जनक बाबा साहब को भाजपा अपमानित करने पर तुली है। इसके अलावा कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य ने सभा को संबोधित किया। राजभवन मार्च में विधायक सुरेश बैठा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, स्वेता सिंह, रामचंद्र सिंह, ममता देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, योगेंद्र साव, शहजादा अनवर, कार्यालय प्रभारी ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू सहित अन्य शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड में जनवरी से लागू हाेगी समान नागरिक संहिता, सभी तैयारियां पूरी 
    Next Article बंधु तिर्की ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव से की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025

      विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी

      June 20, 2025

      जलजमाव बना मौत का कारण, लापरवाही की भेंट चढ़ी एक ज़िंदगी

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version