Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राहुल गांधी चंडीगढ़ में आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले
    देश

    राहुल गांधी चंडीगढ़ में आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2025Updated:October 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – हरियाणा सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया
    चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे और आत्महत्या करने वाले हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिले। पत्नी अमनीत पी कुमार व उनकी बेटियों के साथ मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया।

    हरियाणा के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने बीते 7 अक्टूबर को खुदकुशी कर ली। उनके पास से मिले सुसाइड नोट में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के नाम थे। इन सभी पर पूरन कुमार ने उत्पीड़न और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे। आईपीएस वाई पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम लिखा था, जिसके बाद बीती रात उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे और वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार व उनकी बेटियों से मुलाक़ात की। उनके साथ हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी सैलजा, वरूण चौधरी, दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा समेत कई नेता मौजूद थे। परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक परिवार का मामला नहीं है। देश के करोड़ों दलित भाई-बहनों में इस घटना से गलत संदेश जा रहा है कि वे कितने ही उच्च मानसिक क्षमता वाले, योग्य और कामयाब क्यों न हों, अगर वे दलित हैं, तो उन्हें दबाया जा सकता है। उन्हें कुचला जा सकता है।

    राहुल गांधी ने कहा कि इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीधा संदेश देते हुए कहा कि सरकार ने बेटियों को जो आश्वासन दिया है, उसे पूरा की कीजिए। उन्होंने कहा कि सरकार अब तमाशा बंद करे। उन्होंने कहा कि परिवार पर जो दबाव है, उसे तुरंत हटाया जाए। राहुल ने कहा कि आईपीएस अधिकारी को मरने के बाद सम्मान मिलना चाहिए। परिवार ने दो-टूक कहा है कि अगर सम्मान नहीं दिया, तो हम मानेंगे नहीं। परिवार की मांग को पूरी तरह से सही ठहराते हुए राहुल ने कहा कि यह एक परिवार की नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के हर दलित भाई-बहन के सम्मान की बात है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
    Next Article सरकारी अफसरों की काली कमाई पर वार: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ छापेमारी
    shivam kumar

      Related Posts

      शताब्दी वर्ष पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

      October 14, 2025

      पटाखा निर्माण के दौरान विस्फो’ट, दो घायल, एसएसपी ने किया निरीक्षण, जांच के निर्देश

      October 14, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश की नाराजगी के बाद राजग में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में बदलाव संभव!

      October 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      • केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ाया
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
      • शताब्दी वर्ष पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
      • पटाखा निर्माण के दौरान विस्फो’ट, दो घायल, एसएसपी ने किया निरीक्षण, जांच के निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version