Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल में पहली बर्फबारी में फंसे 800 पर्यटकों का सुरक्षित रेस्क्यू
    देश

    हिमाचल में पहली बर्फबारी में फंसे 800 पर्यटकों का सुरक्षित रेस्क्यू

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का लुफ्त लेने आए पर्यटकों के सैकड़ों वाहन अटल टनल और आसपास पहली बर्फबारी में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस ने अटल टनल के दोनों छोर, उतरी व दक्षिण में फंसे वाहनों और करीब 800 से अधिक पर्यटकों को रेस्क्यू करते हुए देर रात तक मनाली की तरफ भेजा।

    पहाड़ों में बर्फबारी का लुत्फ लेने भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। बीती शाम पहाड़ों में बर्फबारी का आनंद लेकर कुल्लू में अटल टनल से होते हुए सैकड़ों वाहनों से पर्यटक गुजर रहे थे। इस बीच रविवार को पहली बर्फबारी के चलते टनल के आसपास जमा बर्फ में गुजरते हुए सैकड़ों वाहनों में सवार पर्यटकों समेत अन्य लोग फंस गए। बर्फबारी में फंसे वाहनों को निकलवाने पुलिस ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ​​अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरन अटल टनल रोहतांग के उतरी व दक्षिण छोर में फंसे काफी संख्या में पर्यटक व अन्य वाहनों को निकलवाया गया। यह रेस्क्यू करीब 11 बजे रात तक चला और इस दौरान सैकड़ों पर्यटकों को वाहन समेत सुरक्षित मनाली की तरफ भेजा गया।

    सिस्सू की तरफ ज्यादा बर्फबारी होने के कारण भारी संख्या में पर्यटक वाहनों में फंसे थे। इन सभी वाहनों को रात के समय लाहौल-स्पिति पुलिस ने अटल टनल की तरफ भेजा। जहां से 4×4 वाहनों को मनाली की तरफ रवाना किया गया। जबकि करीब 100-150 वाहनों को अटल टनल रोहतांग के दक्षिण छोर पर सुरक्षित खड़ा करवाया गया। इन वाहनों में फंसे पर्यटकों को 4×4 निजी वाहनों से देर रात से सोमवार अल सुबह तक सुरक्षित मनाली तक रेस्क्यू करवाया गया। यह अभियान करीब 3-4 बजे तक चला।

    डीएसपी मनाली क्षमादत शर्मा ने कहा अभी भी लगातार बर्फबारी जारी है जिस कारण सोलंगनाला से आगे केवल 4×4 वाहनों को ही भेजा जा रहा है।

    एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि जिला में बर्फबारी के दौरान पुलिस ने एक सफल बचाव अभियान चलाया, जिसमें खराब मौसम के कारण फंसे हुए 489 वाहनों और 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का टीजर रिलीज
    Next Article प्रधानमंत्री ने एलआईसी बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ कहा- पानीपत नारीशक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है
    shivam kumar

      Related Posts

      कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

      May 18, 2025

      जवानों के त्याग और बलिदान पर देश को गर्व : नड्डा

      May 18, 2025

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version