Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»क्रिसमस पर कोलकाता में कड़ी सुरक्षा, भीड़ संभालने के लिए दो‌ हजार पुलिसकर्मी तैनात
    राज्य

    क्रिसमस पर कोलकाता में कड़ी सुरक्षा, भीड़ संभालने के लिए दो‌ हजार पुलिसकर्मी तैनात

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे पार्क स्ट्रीट और चिड़ियाघर के करीब लगभग दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। लालबाजार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सुरक्षा प्रबंधन के लिए मंगलवार रात से ही आठ डिप्टी कमिश्नर्स को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसके अलावा 11 वाच टावर भी लगाए गए हैं।

    पुलिस के मुताबिक, शहर में 30 एसीपी, 27 इंस्पेक्टर और 250 सब-इंस्पेक्टर भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 40 पुलिस सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। हजारों सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए पार्क स्ट्रीट समेत तीन स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रेस्पॉन्स टीम) बुधवार सुबह से तैनात किए गए हैं।

    शहर के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर नाका चेकिंग की जा रही है। पिछले सप्ताह शहर और आसपास के इलाकों में कई संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए शहर में घुसपैठ की आशंका बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोलकाता के कमिश्नर मनोज वर्मा ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘विनर्स टीम’ के साथ महिला पुलिस भी प्रमुख स्थानों पर तैनात की गई हैं। मध्य कोलकाता के विदेशी पर्यटकों वाले इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। शहर में क्रिसमस और आगामी नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा के ऐसे व्यापक प्रबंधों ने नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसबसे पहले नदी जल का महत्व बाबा साहब ने समझा, कांग्रेस ने कभी उन्हें क्रेडिट नहीं दियाः प्रधानमंत्री
    Next Article एसएसबी की छापेमारी, ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version