Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कैबिनेट : मेट्रो कोरिडोर विस्तार की तीन परियोजनाएं मंजूर, कर्तव्य भवन और डोमेस्टिक एयरपोर्ट जुड़ेंगे
    देश

    कैबिनेट : मेट्रो कोरिडोर विस्तार की तीन परियोजनाएं मंजूर, कर्तव्य भवन और डोमेस्टिक एयरपोर्ट जुड़ेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 24, 2025Updated:December 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो के फेज-5ए के लिए कुल 12,014.91 करोड़ रुपये की लागत से तीन नए कॉरिडोर को मंज़ूरी दी है। परियोजना 16.076 किलोमीटर लम्बी है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इसे मंज़ूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में मीडिया को इस बारे में जानकारी दी। ये तीन कॉरिडोर हैं- आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (9.913 किमी), एयरोसिटी से डोमेस्टिक एयरपोर्ट टी-1 (2.263 किमी), तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज (3.9 किमी)। इस विस्तार में 13 स्टेशन होंगे। इनमें से 10 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे और 3 स्टेशन एलिवेटेड होंगे। परियोजना की लागत केन्द्र सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों से आएगी।

    पूरा होने के बाद कॉरिडोर-1 पश्चिम, उत्तर और पुरानी दिल्ली की कनेक्टिविटी को सेंट्रल दिल्ली से बेहतर बनाएगा और बाकी दो कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली को साकेत, छतरपुर के रास्ते डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल-1 से जोड़ेंगे।

    आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ सेक्शन पर आर.के आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, केन्द्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, समर स्मारक- हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम, और इंद्रप्रस्थ स्टेशन होंगे। तुगलकाबाद–कालिंदी कुंज सेक्शन पर सरिता विहार डिपो, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज स्टेशन होंगे। वहीं, एयरोसिटी स्टेशन को आगे डोमेस्टिक-1 स्टेशन से जोड़ा जाएगा।

    अश्नवी वैष्णव के अनुसार सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर सभी कर्तव्य भवनों को कनेक्टिविटी देगा। इससे इलाके में ऑफिस जाने वालों और विजिटर्स को डोर स्टेप कनेक्टिविटी मिलेगी। इस कनेक्टिविटी से रोज़ाना करीब 60 हज़ार ऑफिस जाने वाले और 2 लाख आगंतुकों को फायदा होगा। आरके आश्रम मार्ग–इंद्रप्रस्थ सेक्शन बॉटनिकल गार्डन-आर.के. आश्रम मार्ग कॉरिडोर का एक्सटेंशन होगा। यह सेंट्रल विस्टा इलाके को मेट्रो कनेक्टिविटी देगा। एयरोसिटी–आईजीडी एयरपोर्ट टर्मिनल 1 और तुगलकाबाद–कालिंदी कुंज सेक्शन एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर का एक्सटेंशन होगा। यह एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को नेशनल कैपिटल के दक्षिणी हिस्सों जैसे तुगलकाबाद, साकेत, कालिंदी कुंज से बेहतर बनाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैरेज में लगी भीषण आग, कार जलकर राख
    Next Article संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता : बंधु तिर्की
    shivam kumar

      Related Posts

      खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी

      December 25, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सदैव अटल’ पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य, सभी ने अर्पित की पुष्पांजलि

      December 25, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि
      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version