Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के 13 जिलों में बढ़ेगी ठंड, राजधानी रांची में शीतलहर का अलर्ट
    Top Story

    झारखंड के 13 जिलों में बढ़ेगी ठंड, राजधानी रांची में शीतलहर का अलर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 24, 2025Updated:December 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 13 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 24 और 25 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है, उनमें मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिमी झारखंड के जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा भी शीतलहर की चपेट में रहेंगे।

    मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बर्फबारी के कारण वहां से निकलने वाली ठंडी हवाएं देश के मध्यवर्ती हिस्सों में प्रवेश कर रही हैं। इसी का असर झारखंड सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहा है, जहां शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। शीतलहर के प्रभाव से राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। खासकर रांची और आसपास के इलाकों में कनकनी बढ़ने से लोगों को सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकता है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान में काफी अंतर देखा गया। चाईबासा में जहां सबसे अधिक तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं गुमला में सबसे कम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को रांची समेत कई जिलों में सुबह से ही मध्यम गति की ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे पूरे दिन लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि मौसम साफ रहा, जिससे लोगों ने धूप का आनंद लिया और दिन में कुछ हद तक ठंड से राहत मिली।

    राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें, तो रांची में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 26.2 और 12.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 23.2 और 6.1 डिग्री, बोकारो में 22.5 और 8.2 डिग्री, चाईबासा में अधिकतम तापमान डिग्री 26.8 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को शीतलहर के दौरान गरम कपड़े पहनने, सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। आने वाले दो दिनों तक ठंड का असर और तेज रहने की संभावना भी जताई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह गुरुवार को मप्र के ग्वालियर एवं रीवा में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    Next Article घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रांची एयरपोर्ट से सात उड़ानें रद्द
    shivam kumar

      Related Posts

      झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई

      December 24, 2025

      पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार

      December 24, 2025

      बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में विहिप ने निकाला आक्रोश मार्च

      December 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई
      • बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार
      • मोदी युग में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभराः उपराष्ट्रपति
      • पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार
      • बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में विहिप ने निकाला आक्रोश मार्च
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version