नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेतों के बीच एशियाई बाजारों में उतार-चढ़व देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजारों ने पिछले सत्र में मामूली बढ़त के साथ कारोबार किया। एसएंडपी 500 0.11% चढ़कर 6,857.12 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक 0.13% की तेजी के साथ 23,484.15 पर पहुंचा। डाओ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.08% की बढ़त के साथ 47,889.50 पर ट्रेड कर रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी खरीदारी रही। डीएएक्स 0.79% की तेजी के साथ 23,882.03 पर बंद हुआ, जबकि सीएसी 0.43% और एफटीएसई 0.19% चढ़े।
एशिया में मिला-जुला रुख है। कोस्पी 0.99% की तेजी के साथ 4,068.27 पर है, जबकि निक्केई में 1.33% की गिरावट दर्ज की गई। गिफ्ट निफ्टी 0.06% गिरकर 26,173 पर ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स 0.37% और हैंग सेंग 0.20% लुढ़के हैं। थाईलैंड एक्सचेंज आज बंद है। शंघाई कंपोजिट 0.08% और जकार्ता 0.17% चढ़े हैं। निवेशकों की निगाहें अब अमेरिकी महंगाई डेटा पर टिकी हैं।

