Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख, पीएमएनआरएफ से सहायता राशि की घोषणा
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख, पीएमएनआरएफ से सहायता राशि की घोषणा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। तमिलनाडु के शिवगंगा में दो बसों की टक्कर से 11 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार रो गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को 50,000 रुपये की मदद का ऐलान भी किया है। राज्य सरकार ने भी 3 लाख रुपये की राहत राशि घोषित की है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में दो सरकारी बसों की टक्कर में 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का ऐलान भी किया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तरफ से घोषित राहत पैकेज के रूप में मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये मिले हैं।

    मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस त्रासदी में हुई मौतों पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने शिवगंगा के जिला कलेक्टर और जिला प्रभारी मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को तुरंत दुर्घटना स्थल पर भेजा था, ताकि सभी प्रभावित लोगों को सही मेडिकल मदद मिल सके।

    दरअसल, 30 नवंबर को शाम करीब 5 बजे कांगेयम से कराईकुडी जा रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस और कराईकुडी से डिंडीगुल जा रही एक दूसरी सरकारी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। अब तक 11 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    इस बीच पुलिस ने बताया कि घायलों को कराईकुडी सरकारी अस्पताल, तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल और शिवगंगा सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम में पारा शिक्षक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से की सहयोग की अपील

      November 30, 2025

      बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर 7 विदेशी महिलाओं को एक्सपायर वीज़ा के साथ प्रवेश करने पर रोका गया

      November 30, 2025

      मुख्यमंत्री ने विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का किया निरीक्षण

      November 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख, पीएमएनआरएफ से सहायता राशि की घोषणा
      • पश्चिमी सिंहभूम में पारा शिक्षक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
      • निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • लोगों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version