Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रांची एयरपोर्ट से सात उड़ानें रद्द
    Top Story

    घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रांची एयरपोर्ट से सात उड़ानें रद्द

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 24, 2025Updated:December 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में इन दिनों घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिसका सीधा असर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर देखने को मिला। बुधवार को रनवे पर अत्यधिक कम दृश्यता के चलते कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ फ्लाइट्स घंटों की देरी से संचालित हुईं।

    एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से रांची आने वाली फ्लाइट 6ई 7561 अपने निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे के बजाय 9:40 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसी तरह पुणे से रांची आने वाली फ्लाइट 6ई 6484 तय समय 8:25 बजे की जगह 10:25 बजे लैंड की। रांची से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6ई 6799 का प्रस्थान समय 8:55 बजे था, लेकिन कोहरे के कारण यह विमान 10:55 बजे टेक-ऑफ कर सका।

    इसके अलावा हैदराबाद से रांची आने वाली फ्लाइट 6ई 421 सुबह 9:00 बजे के बजाय 10:45 बजे पहुंची, जबकि रांची से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6ई 398 ने अपने निर्धारित समय 9:30 बजे की जगह 11:15 बजे उड़ान भरी।

    कोहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए कुल सात उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इनमें 6ई 7089/7014, 6ई 7674/7235 और 6ई 7561/7562 (कोलकाता–रांची–कोलकाता), 6ई 6287/576 (दिल्ली–रांची–दिल्ली), आईएक्स 1239/1248 (बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु), आईएक्स 1046/1047 (दिल्ली–रांची–दिल्ली) तथा आईएक्स 1237/1238 (मुंबई–रांची–मुंबई) शामिल हैं।

    उड़ानों के रद्द और विलंबित होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट परिसर में इंतजार करते नजर आए, वहीं कुछ यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी भी जताई।

    इन सबके बीच एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय रनवे पर दृश्यता निर्धारित सुरक्षा मानकों से नीचे चली गई थी, जिसके कारण विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ संभव नहीं हो सका।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के 13 जिलों में बढ़ेगी ठंड, राजधानी रांची में शीतलहर का अलर्ट
    Next Article एमसीडी के दो अधिकारी दो लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      December 25, 2025

      संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ

      December 24, 2025

      झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई

      December 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • क्रिसमस पर आज शेयर बाजार बंद, कल होगा कारोबार
      • राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
      • पेसा नियमावली पर हेमंत सोरेन ने लगाया सिक्सर
      • The Health Advantages Of Intercourse
      • संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version