Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 18 जुलाईः ‘ऊपर आका, नीचे काका’ का रिकार्ड कोई अभिनेता नहीं तोड़ पाया
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 18 जुलाईः ‘ऊपर आका, नीचे काका’ का रिकार्ड कोई अभिनेता नहीं तोड़ पाया

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 17, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का भारतीय सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की जिंदगी से खास रिश्ता है। 29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना उर्फ काका ने 2012 में 18 जुलाई को ही इस फानी दुनिया को अलविदा कहा था। कहते हैं कि उनकी अंतिम यात्रा में लगभग 10 लाख लोग शामिल हुए। हिंदी सिनेमा के इस सितारे के लिए एक कहावत बेहद मशहूर रही है- ‘ऊपर आका और नीचे काका।’ फिल्म इंडस्ट्री में राजेश खन्ना का अपना एक अलग ही स्टाइल रहा। फिल्म मेकर्स से डायरेक्टर्स तक हर कोई राजेश को अपनी फिल्म में लेना चाहता था। इसके लिए वे उनके लाख नखरे भी उठाने के लिए तैयार रहते। राजेश खन्ना की 17 हिट फिल्मों के रिकॉर्ड को आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई स्टार चुनौती नहीं दे पाया है। वह रजत पट पर अमर है।

    राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था। उनके दोस्त और परिवार के सदस्य उन्हें घर में काका कहकर बुलाते थे, क्योंकि पंजाबियों में नौजवानों को काका बुलाया जाता था। ऐसे में राजेश का निकनेम काका पड़ गया।

    भले ही आखिरी खत (1966) राजेश खन्ना की पहली रिलीज फिल्म थी, लेकिन उन्हें पहला ब्रेक बतौर अभिनेता ‘राज’ से मिला। राज 1967 में रिलीज हुई थी। मगर उनको असली पहचान फिल्म आराधना (1969) से मिली। 70 से 80 का दशक राजेश खन्ना का रहा। इस दौर में सिर्फ उनका ही सिक्का चला। उनकी फैन फॉलोइंग ऐसी कि लोग उनके बंगले के बाहर घंटों लाइन लगाकर खड़े रहते। लाखों लड़कियां दीवानी रहीं। उन पर एक फिल्म बन चुकी है। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने राजेश खन्ना पर ‘बॉम्बे सुपरस्टार इन 1974’ नाम की फिल्म बनाई थी। उनकी हिट फिल्मों में ‘कटी पतंग’, ‘आराधना’, ‘खामोशी’, ‘हाथी मेरे साथी’ खास हैं।

    1969 से 1975 के बीच उनकी हर फिल्म सुपरहिट रही। उनका स्टारडम इस लेवल पर रहा कि उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम भी राजेश रखे गए। ‘आराधना’ 100 हफ्तों तक थियेटर में चलने वाली पहली फिल्म रह चुकी है। 1980 के दशक में भी राजेश खन्ना फिल्मों में दिखते रहे और टीना मुनीम के साथ उन्होंने ‘फिफ्टी-फिफ्टी’, ‘सौतन’, ‘आखिर क्यों’, ‘बेवफाई’ और ‘अधिकार’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। इस दौर में उन्होंने बहुत सी मल्टीस्टारर फिल्मों भी काम किया। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया। 1990 का दशक आते-आते राजेश खन्ना ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और राजनीति में आ गए। वो 1991 में कांग्रेस के टिकट पर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। वर्ष 2000 के बाद राजेश खन्ना फिल्मों से गायब से हो गए। इस दौरान इक्का दुक्का फिल्में ही कीं। राजेश खन्ना ने मार्च 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की यानी उनकी पहली फिल्म बॉबी रिलीज होने से छह महीने पहले। बाद में दोनों अलग हो गए लेकिन कभी तलाक नहीं लिया। राजेश खन्ना की बीमारी के दौरान डिंपल ने उनका काफी ख्याल रखा। राजेश खन्ना और डिंपल की दोनों बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना भी बॉलीवुड में अभिनय कर चुकी हैं। ट्विंकल खन्ना के पति और मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अपने ससुर राजेश खन्ना के काफी करीबी रहे हैं।

     

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र
    1290: इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।

    1630: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।

    1743: साप्ताहिक अखबार न्यूयॉर्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।

    1781: ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।

    1857: बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।

    1872: ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।

    1947: ब्रिटिश संसद से पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट ने मंजूरी दी।

    1951: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

    1955: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।

    1963: सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।

    1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।

    1973ःअफगानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।

    1977: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

    1980ः भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एसएलवी-3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।

    1980ः टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।

    1985: सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

    1994ः ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फुटबाल चैंपियनशिप जीती।

    1999ः फिलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की कैद के बाद इजराइल ने आजाद किया।

    2000ः रातू जोसेफा इलोइलो फिजी के राष्ट्रपति बने।

    2002ः तेल अवीव में बम विस्फोट। 6 मरे, 40 घायल।

    2002ः डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।

    2003ः वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नए गर्वनर बने।

    2004ः अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाकिस्तान का कर्ज माफ किया।

    2005ः मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

    2007ः भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रांति के जनक अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

    2008ः भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हजार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।

    2010: केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।

    2012: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।

     

    जन्म
    1861ः भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फिजीशियन कादम्बिनी गांगुली।

    1918ः नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला।

    1927ः प्रसिद्ध गजल गायक मेहदी हसन।

    1931ः आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भावानम वेंकटरामी रेड्डी।

    1935ः शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती।

    1970ः भाजपा नेता और केंद्रीयमंत्री अश्विनी वैष्णव।

    1982ः अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।

    1996ः महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना।

     

    निधन
    2012ः भारतीय फिल्मों के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना।

    2016ः हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम।

    2022ः भारतीय सिनेमा के ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक और गजल गायक भूपिंदर सिंह।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में नेपाल के राजदूत को फिलहाल दिल्ली में ही रहने का आदेश
    Next Article हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अमित शाह से की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चतरा में हथियार और 54 गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार
      • रांची में पेड़ों को बचाने के लिए इंस्टाग्राम पर अनोखी मुहिम, 10 लेन सड़क के लिए काटे जाने हैं करीब 7 हजार पेड़
      • भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर की दो बहनों की हत्या, किया आत्मसमर्पण
      • जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 25 दिनों में 10 आरोपी गिरफ्तार
      • झारखंड हाईकोर्ट से हाई स्कूल शिक्षक भर्ती मामले में नागेंद्र नाथ परिहार को झटका, रिव्यू याचिका खारिज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version