Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सशस्त्र बलों के लिए 45 हजार करोड़ मंजूर, तीनों सेनाओं के लिए खरीदे जाएंगे हथियार
    Breaking News

    सशस्त्र बलों के लिए 45 हजार करोड़ मंजूर, तीनों सेनाओं के लिए खरीदे जाएंगे हथियार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – वायु सेना के लिए 12 सुखोई-30 लड़ाकू विमान और मिसाइल ‘ध्रुवास्त्र’ की खरीद होगी
    – सेना के लिए हल्के बख्तरबंद वाहन और नौसेना के लिए सर्वेक्षण जहाज खरीदे जाएंगे

    नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के मकसद से रक्षा अधिग्रहण परिषद ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के लिए 45 हजार करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। इसमें वायु सेना के लिए 12 सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान और कम दूरी की हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ‘ध्रुवास्त्र’, सेना के लिए हल्के बख्तरबंद बहुउद्देशीय वाहन और नौसेना के लिए अगली पीढ़ी के सर्वेक्षण जहाजों की खरीद की जाएगी।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में नौ पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए एओएन को मंजूरी दी गई है। चूंकि, रक्षा मंत्रालय अपनी स्वदेशीकरण महत्वाकांक्षाओं को उन्नत करने की योजना बना रहा है, इसलिए मंजूर की गईं परियोजनाओं में न्यूनतम 60-65% स्वदेशी सामग्री का लक्ष्य रखा गया है। इसलिए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए डीएसी ने सशस्त्र बलों के लिए 45 हजार करोड़ रुपये के नौ पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए एओएन को मंजूरी दी है। डीएसी ने अगली पीढ़ी के सर्वेक्षण जहाजों की खरीद को भी मंजूरी दी है, जिससे हाइड्रोग्राफिक संचालन करने में भारतीय नौसेना की क्षमताओं में काफी वृद्धि होगी।

    रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि यह मंजूरी स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित हथियारों की खरीद के लिए दी गई है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भारतीय रक्षा उद्योग को पर्याप्त बढ़ावा देगी। डीएसी ने सेना के लिए हल्के बख्तरबंद बहुउद्देश्यीय वाहनों (एलएएमवी) और एकीकृत निगरानी और लक्ष्यीकरण प्रणाली (आईएसएटी-एस) की खरीद के लिए एओएन को मंजूरी दी। इसके अलावा आर्टिलरी गन और राडार की तैनाती के लिए हाई मोबिलिटी व्हीकल (एचएमवी) गन टोइंग वाहनों की खरीद के लिए स्वीकृति दी गई है।

    डीएसी ने भारतीय वायु सेना के उस प्रस्ताव के लिए एओएन को भी मंजूरी दे दी, जिसमें संचालन के लिए सटीकता और विश्वसनीयता में सुधार के लिए डोर्नियर विमान का एवियोनिक्स अपग्रेडेशन शामिल था। स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) मार्क-IV हेलीकॉप्टरों के लिए स्वदेशी शॉर्ट रेंज की एयर-टू-सरफेस मिसाइल ‘ध्रुवास्त्र’ खरीदने के लिए भी मंजूरी मिल गई है। वायु सेना के लिए 12 सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों की संबंधित उपकरणों के साथ खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को भी एओएन दिया गया है।

    बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि अब स्वदेशीकरण की दिशा में महत्वाकांक्षाओं को उन्नत करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आईडीडीएम परियोजनाओं के लिए 50% स्वदेशी सामग्री की सीमा के बजाय हमें न्यूनतम 60-65% स्वदेशी सामग्री का लक्ष्य रखना चाहिए। रक्षा मंत्री ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेवा प्रमुखों, रक्षा सचिव और डीजी (अधिग्रहण) को भारतीय उद्योग के परामर्श से न्यूनतम स्वदेशी सामग्री सीमा को बढ़ाने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसनातन धर्म का अनादर करना सोनिया और राहुल का एजेंडा: जेपी नड्डा
    Next Article ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की
    azad sipahi

      Related Posts

      मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?

      September 2, 2026

      NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस

      September 1, 2026

      नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान

      September 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      • मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?
      • झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा
      • JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version