Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»65 पार के लिए मोदी-शाह का ‘पंच’
    Top Story

    65 पार के लिए मोदी-शाह का ‘पंच’

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 23, 2019Updated:August 23, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेतृत्व बहुत गंभीर है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा के पांच बड़े दिग्गज एक महीने के अंदर झारखंड आनेवाले हैं। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर ताना-बाना बुना जायेगा। वैसे, लोकसभा चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित छप्पर फाड़ वोट मिले थे। अब तक भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिले वोट के ये आंकड़े सबसे अधिक हैं। जाहिर है बीजेपी को इस जीत ने उत्साह से लबरेज कर दिया है। अगर बीजेपी इस रिकॉर्ड के आसपास भी ठहर गयी, तो विपक्ष का दम फूलता नजर आयेगा। आला नेताओं के प्रवास के दौरान भी इसी पर मंथन होगा। वैसे, इस लक्ष्य को पाने के लिए भाजपा ने तैयारी काफी पहले से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में 30 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचेंगे। श्री नड्डा दो दिनों के प्रवास में राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह प्रदेश कोर कमेटी, पदाधिकारियों और सांसद-विधायकों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनायेंगे। श्री नड्डा सदस्यता अभियान की भी समीक्षा करेंगे। इधर, तीन अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रांची आ रहे हंै। श्री शाह के पहले श्री नड्डा का कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही 23 अगस्त को विधानसभा चुनाव प्रभारी ओपी माथुर रांची पहुंचेंगे। श्री माथुर तीन दिनों तक झारखंड में कैंप करेंगे। इनके साथ सह प्रभारी नंदकिशोर यादव भी रहेंगे। वह विधानसभावार चुनावी तैयारी की समीक्षा करेंगे।
    विधानसभा चुनाव में दिखेगा लोकसभा का जबर्दस्त असर
    लोकसभा चुनाव में पहले ही झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर कब्जा जमा कर अपना इरादा जाहिर कर चुका एनडीए के बारे में चुनाव विश्लेषक कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का मैजिक निश्चित ही झारखंड के विधानसभा चुनाव में दिखेगा। एक ओर भाजपा जीत से उत्साहित है, तो दूसरी ओर हार से विपक्ष में निराशा का भाव है। ऐसे में मास्टर पर मास्टर स्ट्रोक ने विपक्ष को औंधे मुंह गिरा दिया है। ऊपर से रघुवर दास ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में विपक्ष किस तरफ से कैच पकड़े, यह रणनीति भी नहीं बना पा रहा है। आलम यह है कि 65 के पहाड़ को भाजपा ने अवसरों के आसमान के रूप में बदल दिया है। हर तरफ से धाकड़ बल्लेबाजी चल रही है। केंद्रीय नेताओं का सबसे अधिक फोकस सदस्यता अभियान पर है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी जिन सीटों पर दूसरे स्थान पर रही, उन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 सीटें हासिल हुई थीं। साथ ही 30 सीटों पर वह दूसरे स्थान पर रही थी। भाजपा को फोकस इस बार इस 30 सीटों को लेकर भी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा पिछले चुनाव के आंकड़े को बचा लेती है और दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हो जाती है, तो यह आंकड़ा आसानी से हासिल हो जायेगा।
    65 पार के लिए भाजपा का फुलप्रूफ मास्टर प्लान
    झारखंड में अबकी बार 65 पार का नारा भाजपा दिन-रात जप रही है। पार्टी को लगता है कि झारखंड में इस लक्ष्य को पाया जा सकता है। आधार कुछ जमीन पर है, तो कुछ भाजपा नेताओं के तसव्वुर में। संगठन आज नहीं, पिछले दो सालों से इसकी तैयारी में जुटा है। इसके लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार है। आदिवासी समाज को प्रेरित करना, सामाजिक समीकरण को पक्ष में करना, दूसरे दल के विधायकों को जोड़ना और सरकारी योजनाओं के जरिये घर-घर तक पहुंचना भाजपा के मास्टर प्लान का हिस्सा है। इधर, सीएम रघुवर दास लोकसभा चुनाव के बाद से ही एक से बढ़ कर एक योजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं।
    इसमें समाज के हर तबके को ध्यान में रख कर सरकार काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि रानी मिस्त्री ने जहां एक ओर पूरे देश में नजीर पेश किया है, वहीं अब झारखंड की महिलाओं को मिट्टी के डॉक्टर की उपाधि देकर सीएम रघुवर दास ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इतना ही नहीं, महिलाओं को फ्री में दूसरी रिफिल की योजना भी शुक्रवार से शुरू होनेवाली है।
    उत्साहित भाजपा ने सिर्फ लक्ष्य ही निर्धारित नहीं किया है, बल्कि इस लक्ष्य को पाने की दिशा में मजबूत कदम भी बढ़ाया है। सरकार से लेकर संगठन स्तर पर पूरी मजबूती के साथ काम किया जा रहा है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता से लेकर राष्टÑीय अध्यक्ष तक सभी ने लोकसभा के बाद ही विधानसभा में 65 प्लस को हासिल करने के लिए ताकत झोंक दी है। चुनावी विश्लेषक भी मानते हैं कि भाजपा जिस गति से विजय रथ पर सवार होकर सरपट भाग रही है, निश्चित तौर पर आनेवाले समय में यह लक्ष्य पा सकती है। वैसे, भाजपा में चाणक्य के रूप में मशहूर अमित शाह ने अब तक देश या राज्य के स्तर पर जो भी प्लानिंग की है, उन्हें हर में सफलता हासिल हुई है। वह हमेशा एक बड़े लक्ष्य और उसे पाने की रणनीति के साथ काम करते हैं। अब झारखंड में होनेवाले चुनाव में भी उन्होंने बिसात बिछा दी है।

    Modi-Shah's Panch for 65 Par
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआनलाइन प्रक्रिया के तहत होगा नामांकन
    Next Article रामगढ़: वृंदावन अस्पताल में बच्चा खरीद-बिक्री की सूचना पर छापे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस

      November 15, 2026

      खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

      November 15, 2026

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version