Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अन्य खेल»ऐश्वर्य प्रताप ने आईएसएसएफ विश्व कप में देश को दिलाया स्वर्ण पदक
    अन्य खेल

    ऐश्वर्य प्रताप ने आईएसएसएफ विश्व कप में देश को दिलाया स्वर्ण पदक

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शनिवार को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 50 मीटर थ्री पोजिशंस स्पर्धा में देश को स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने 2018 युवा ओलंपिक चैम्पियन हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पछाड़कर पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐश्वर्य को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

    आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में शुक्रवार को ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने क्वालीफायर राउंड में भी 593 अंक के स्कोर किया था और शीर्ष पर रहे थे। इसके बाद शनिवार सुबह 409.8 अंक के स्कोर के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि, फाइनल में पेक्लर ने उन्हें कड़ी चुनौती दी लेकिन ऐश्वर्य ने अपने खेल को नियंत्रण में रखा और बड़े शॉट्स लगाए।

    मौजूदा प्रतियोगिता में यह भारत का चौथा स्वर्ण पदक है। भारत ने अब तक कुल नौ पदक (चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य) अर्जित किए हैं और अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। मप्र अकादमी के निशानेबाज 21 वर्षीय ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का निशानेबाजी विश्व कप में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने पहला पदक पिछले साल नई दिल्ली में जीता था।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी भोपाल के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह को आईएसएसएफ शूटिंग 2022 विश्व कप (साउथ कोरिया) के 50 मीटर रायफल 3 पोजिशन इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि ऐश्वर्य ने अपने अद्भुत और अद्वितीय खेल से देश और मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleललित मोदी के साथ रिलेशनशिप पर आया सुष्मिता सेन के एक्स का रिएक्शन
    Next Article जीएसटी के विरोध में अनाज व दाल मंडियों में नहीं हुआ कारोबार
    azad sipahi

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version