Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»जीएसटी के विरोध में अनाज व दाल मंडियों में नहीं हुआ कारोबार
    बिजनेस

    जीएसटी के विरोध में अनाज व दाल मंडियों में नहीं हुआ कारोबार

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -देशभर में खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाने के खिलाफ बंद रही मंडियां
    • -अनाज व्यापारी संघ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन सौंपा

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देशभर की अधिकांश थोक एवं खुदरा अनाज मंडियां शनिवार को बंद रहीं। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने के फैसले के विरोध में व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया था।

    राजधानी दिल्ली के अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि ऐसा पहली बार है, जब बिना ब्रांड वाले खाद्य पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि जीएसटी परिषद का यह फैसला आम जनता और व्यापारियों के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का बंद पूरी तरह से सफल रहा है।

    व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी परिषद के बिना ब्रांड वाले पैक खाद्य पदार्थों को जीएसटी के 5 फीसदी टैक्स स्लैब के दायरे में लाने का कारोबारियों ने विरोध जताने के लिए बंद का अह्वान किया था, जो सफल रहा है। जीएसटी परिषद के फैसले को वापस लेने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन भी सौंपा है। व्यापारियों ने वित्त मंत्री से खाद्य पदार्थों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने के साथ इस निर्णय को वापस लेने का आग्रह किया।

    गुप्ता ने कहा कि आज नया बाजार, नरेला और बवाना सहित शहर के अन्य हिस्सों में थोक अनाज मंडियों में कारोबार नहीं हुआ। इस दौरान शहर की कई खुदरा अनाज मंडियां भी बंद रही। उन्होंने कहा कि आज की हड़ताल प्रतीकात्मक थी। भविष्य की रणनीति पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

    इस बीच महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एपीएमसी बाजार के व्यापारियों ने बंद रखा, जबकि जम्मू में व्यापारियों ने जीएसटी परिषद के फैसले के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐश्वर्य प्रताप ने आईएसएसएफ विश्व कप में देश को दिलाया स्वर्ण पदक
    Next Article ये हैं रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे बेस्ट जगहें, कम पैसों में उठा सकते हैं लुत्फ
    azad sipahi

      Related Posts

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 447 अंक उछला

      December 22, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तहलका: वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार, रणवीर-अक्षय की जोड़ी ने रचा इतिहास

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version