Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आयकर विभाग के छापे में सपा के पूर्व एमएलसी के यहां से 10.13 करोड़ की नकदी मिली
    Breaking News

    आयकर विभाग के छापे में सपा के पूर्व एमएलसी के यहां से 10.13 करोड़ की नकदी मिली

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 17, 2022Updated:August 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झांसी। घनाराम इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और उनके सहयोगियों के यहां आयकर विभाग के छापे पर अब बड़ा खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने 14 दिन बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया है कि छापे के दौरान 250 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग के साक्ष्य मिले हैं। यह छापे झांसी और कई जिलों में मारे गए थे। विज्ञप्ति के मुताबिक घनाराम इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के पास से 10.13 करोड़ रुपये नकदी और 5.16 करोड़ रुपये के आभूषण मिले है। सहयोगियों ने स्वेच्छा से 153 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय पेश की है। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह और उनका परिवार घानाराम इंफ्रा इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड झांसी के नाम पर ठेकेदारी करता है। यह परिवार रियल एस्टेट का भी कारोबार करता है।

    आयकर विभाग ने 03 अगस्त को झांसी स्थित सिविल लाइंस निवासी पूर्व एमएलसी और उनके भाई विशुन सिंह समेत उनके सहयोगियों और सीए के ठिकानों पर छापा मारा था। यह छापे झांसी, दिल्ली, लखनऊ, गोवा और कानपुर स्थित 35 परिसरों में मारे गए थे। इस दौरान असत्यापित विविध लेनदारों और क्वांटम का फर्जी खर्च लगभग 250 करोड़ रुपये मिला। इन लेनदारों का उपयोग मुनाफे को कम करने के लिए किया गया।

    आयकर विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक करोड़ों रुपये के ऐसे नकद लेनदेन में तीसरे पक्षों के नाम भी सामने आए हैं। इनकी भूमिका भूमि और अचल संपत्ति के सौदों में सामने आई है। तीसरे पक्ष की कई रजिस्ट्रियां जब्त की गई हैं। छापों के दौरान 15.74 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें से 10.13 करोड़ रुपये की नकदी और 5.61 करोड़ रुपये के आभूषण शामिल हैं।

    झांसी में श्यामसुंदर सिंह यादव, उनके भाई विशन सिंह यादव, बसेरा बिल्डर्स के मालिक सिविल लाइंस निवासी वीरेंद्र राय ,जानकीपुरम कालोनी निवासी विजय सरावगी, दिनेश सेठी, राकेश बघेल, संजय अरोरा, आनंद अग्रवाल, आईपी भल्ला, शिवा सोनी आदि रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां छापा मारा गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाठ हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 17,900 पार
    Next Article चुनाव में मुफ्त की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से मांगा सुझाव, सुनवाई 22 अगस्त को
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version