Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»साठ हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 17,900 पार
    Breaking News

    साठ हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 17,900 पार

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 17, 2022Updated:August 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लगातार जारी लिवाली के कारण शेयर बाजार में आज एक बार फिर तेजी का रुख है। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स ने 5 अप्रैल के बाद आज पहली बार 60 हजार अंक के दायरे को पार करने में सफलता हासिल की है। पिछले एक महीने के कारोबार में ही सेंसेक्स लगभग 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,500 अंक से अधिक चढ़ चुका है। सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी भी 6 अप्रैल के बाद पहली बार 17,900 अंक के दायरे को पार करने में सफल रहा है।

    शुरुआती कारोबार में एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और आयशर मोटर्स के शेयरों में तेजी का रुख है। अपोलो हॉस्पिटल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी, सिप्ला और टाटा स्टील के शेयर बिकवाली के दबाव में हैं। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 95.84 अंक की मामूली बढ़त के साथ 59,938.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

    शेयर बाजार में लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 286.59 अंक की तेजी के साथ 60,128.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 42.90 अंक की सामान्य मजबूती के साथ 17,868.15 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

    निफ्टी 5 अप्रैल के बाद पहली बार 17,900 अंक के दायरे में पहुंच गया। बाजार में लिवाली का जोर कायम रहने के कारण निफ्टी की गति भी शुरुआती कारोबार में लगातार तेज बनी हुई थी। लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 84.05 अंक की तेजी के साथ 17,909.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    मिलेजुले वैश्विक संकेतों के कारण प्री ओपनिंग सेशन में आज घरेलू शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 95.84 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,938.05 अंक के स्तर पर रहा। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 42.90 अंक यानी 0.24 प्रतिशत मजबूत होकर 17,868.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

    पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 379.43 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,842.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 127.10 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,825.25 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएलन मस्क खरीदेंगे फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड !
    Next Article आयकर विभाग के छापे में सपा के पूर्व एमएलसी के यहां से 10.13 करोड़ की नकदी मिली
    azad sipahi

      Related Posts

      Auto Draft

      May 8, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      May 8, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
      • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version