Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»‘बाहुबली बनने की कोशिश मत कीजिए’, बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- पहले कानून समझिए
    देश

    ‘बाहुबली बनने की कोशिश मत कीजिए’, बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- पहले कानून समझिए

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 23, 2026Updated:November 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एसपी को एफआईआर दर्ज नहीं करने पर दोषी ठहराने और जुर्माना लगाने से नाराज हुई शीर्ष अदालत, जज को नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में ट्रेनिंग लेने की दी सलाह
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार के एक सत्र न्यायाधीश को उनके कामकाज के तरीके पर कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने जज को नसीहत देते हुए कहा कि वे बाहुबली की तरह व्यवहार न करें और अपने अधिकार क्षेत्र की सीमाओं को समझें। मामला एक पुलिस अधीक्षक (SP) को अदालत के आदेश का पालन नहीं करने पर दोषी ठहराने और जुर्माना लगाने से जुड़ा है।

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि न्याय करने की मंशा अच्छी हो सकती है, लेकिन इसके लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और नियमों का पालन करना जरूरी है।

    एसपी को दोषी ठहराने पर उठाए सवाल

    दरअसल, बिहार के रोहतास जिले के तत्कालीन एसपी रौशन कुमार को एक मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। आरोप है कि पुलिस ने लंबे समय तक इस आदेश का पालन नहीं किया। इसके बाद रोहतास के तत्कालीन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने एसपी को तलब किया और अदालत की अवमानना से जुड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें दोषी ठहरा दिया।

    न्यायाधीश ने एसपी पर जुर्माना भी लगाया था। इस कार्रवाई को लेकर मामला पटना हाई कोर्ट पहुंचा। हाई कोर्ट ने 8 अक्टूबर को न्यायिक अधिकारी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए संबंधित कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। इसके बाद न्यायिक अधिकारी ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

    ‘बाहुबली या रॉबिनहुड बनने की जरूरत नहीं’

    सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने न्यायिक अधिकारी की कानूनी समझ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी पुलिस अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज करने के न्यायिक आदेश का पालन नहीं करना अपने आप में अदालत के सामने किया गया अपराध नहीं माना जा सकता।

    पीठ ने टिप्पणी की कि न्यायाधीश को अपनी शक्तियों और अधिकार क्षेत्र की सीमा समझनी चाहिए। अदालत ने उन्हें नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में प्रशिक्षण लेने की सलाह भी दी।

    BNSS और CrPC की धाराओं का दिया हवाला

    सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 384 और पुरानी दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 345 का उल्लेख करते हुए कहा कि अदालत के सामने अपराध होने और अदालत के आदेश का पालन नहीं करने के बीच अंतर है।

    उदाहरण देते हुए अदालत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोर्ट रूम में किसी को थप्पड़ मारता है, गाली देता है या न्यायाधीश के आदेश के बावजूद कोर्ट रूम से बाहर जाने से इनकार करता है, तो ऐसी स्थिति अदालत के सामने किए गए अपराध के दायरे में आ सकती है। लेकिन एफआईआर दर्ज करने के आदेश का पालन नहीं करना इस श्रेणी में नहीं आता।

    पटना हाई कोर्ट से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध

    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी की दलीलें सुनने के बाद पटना हाई कोर्ट से उनके स्पष्टीकरण और संभावित माफी पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि न्यायिक अधिकारियों को भी कानून और निर्धारित प्रक्रिया के दायरे में रहकर ही अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवक्त के साथ न बदलने का नतीजा भुगत रहा HEC, युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग: सीएम हेमंत सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

      November 23, 2026

      10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा

      November 22, 2026

      शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार

      November 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ‘बाहुबली बनने की कोशिश मत कीजिए’, बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- पहले कानून समझिए
      • वक्त के साथ न बदलने का नतीजा भुगत रहा HEC, युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग: सीएम हेमंत सोरेन
      • पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
      • गिरिडीह में जैन तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, 10 से अधिक घायल
      • झारखंड के थानों में सीसीटीवी टेंडर का तकनीकी मूल्यांकन पूरा, वित्तीय प्रक्रिया के लिए तीन सप्ताह की मोहलत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version