Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरयू राय ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए खोली रसोई
    Breaking News

    सरयू राय ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए खोली रसोई

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 21, 2022Updated:August 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर राहत अभियान चलाया

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर राहत अभियान चलाया। उन्होंने नदी के तटीय क्षेत्र छायानगर से लेकर मोहरदा स्थित संथाल बस्ती तक के बीच स्थित सभी क्षेत्रों का दौरा किया।

    कल्याणनगर, मुर्गापाड़ा, लकड़ीटाल, कान्हूभट्टा, बागुनहातु, नीमभट्टा, दास पाड़ा, सूखा तालाब, तिलक नगर, बिहारी बस्ती, भोजपुर कॉलोनी, निराला पथ, नागाडुंगरी, मीरा पथ आदि क्षेत्रों के लगभग 500 घरों के 2000 सदस्यों के लिए भोजन उपलब्ध कराया गया। विधायक ने रविवार को बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होने वाले कैंटीन बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय से बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के भोजन की व्यवस्था करायी। इडली, चूड़ा- गुड़, खिचड़ी और पूड़ी-सब्जी का पैकेट बनवाकर क्षेत्र के प्रभावित लोगों तक पहुंचाया गया।

    विधायक ने बीती रात से ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहयोग करने के लिए बागुनहातु, नागाडुंगरी, भोजपुर कॉलोनी, कल्याणनगर जैसे क्षेत्रों में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्थानीय युवकों तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग से भोजन बनवाने का काम प्रारंभ कर दिया था। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर सामान्य हो जाने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाऊडर का छिड़काव और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री ने पीड़ित परिवार को 15 लाख देने का दिया भरोसा
    Next Article हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार से ईडी ने शुरू की पूछताछ
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version