Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»अंकिता को जला कर मारनेवाले नईम उर्फ छोटू का मकसद जान कर कांप जायेगी रुह
    ताजा खबरें

    अंकिता को जला कर मारनेवाले नईम उर्फ छोटू का मकसद जान कर कांप जायेगी रुह

    adminBy adminAugust 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। अंकिता हत्याकांड में धराये मुख्य आरोपित शाहरुख का सहयोगी नईम उर्फ छोटू की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अधिकृत जानकारी के मुताबिक, पुलिस नईम के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ ही उसके संपर्कों को भी जांच के दायरे में लानेवाली है। रांची से आये उच्च स्तरीय जांच दल ने इस ओर इशारा करते हुए कहा है कि अनुसंधान का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस उन तमाम बिंदुओं की छानबीन करेगी, जिससे नईम के तार जुड़े होने की आशंका है।

    जानकारी के मुताबिक, नईम के मोबाइल से यह पता चला है कि वह एक प्रतिबंधित बांग्लादेशी संगठन अंसार उल बांग्ला से प्रभावित था। वह अक्सर अपने मोबाइल पर उस संगठन के माध्यम से संचालित गतिविधियों को देखता था। नईम भी दुमका के जरुवाडीह मोहल्ला का ही रहनेवाला है और वह भी पेंटर का काम करता है।

    डरावना है प्रतिबंधित अंसार उल बांग्ला संगठन का उद्देश्य

    यह संगठन मूलत: गैर इस्लामिक लड़कियों से शादी कर उनसे बच्चा पैदा करने और उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करने के उद्देश्य से काम करता है। सूत्रों के मुताबिक, नईम अक्सर अपने मोबाइल पर इस संगठन की गतिविधियों को देखता था और इससे प्रभावित था। माना जा रहा है कि वह अंकिता के साथ दोस्ती बढ़ाने में हर कदम पर शाहरुख का साथ दे रहा था। अनुसंधान में नईम से पूछताछ के दौरान उसने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया है कि शाहरुख उसका जिगरी दोस्त था। उसने पुलिस के समक्ष यह भी बयान दिया है कि 22 अगस्त की शाम शाहरुख उससे मिला था। उस वक्त वह काफी गुस्से में था। शाहरुख ने जब उससे यह कहा कि वह अंकिता को पेट्रोल छिड़क कर जला देगा, तो उसने यह कहा कि अगर वह बात नहीं करती है तो उसकी यही सजा है। फिर उसी ने शाहरुख के लिए पेट्रोल खरीद कर लाया और दोनों मिल कर सुबह चार बजे घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस के पास यह भी साक्ष्य मिले हैं कि शाहरुख अंकिता को काफी पहले से जानता था और उसे अकसर तंग किया करता था।

    घटना वाले दिन शाम में शाहरुख ने अंकिता को दी थी धमकी

    जांच के क्रम में यह बात भी सामने आयी है कि घटना वाले दिन 22 अगस्त की शाम शाहरुख ने अंकिता को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी जानकारी अंकिता ने अपने पिता संजीव सिंह को रात करीब आठ बजे के बाद दी थी। तब संजीव सिंह ने कहा था कि वह सुबह इस मामले में बातचीत करेंगे। पुलिस इस बात को लेकर भी हैरत में है कि आखिर जब यह मामला 15 से 20 दिन पूर्व से चला आ रहा था तो इसकी शिकायत पुलिस को क्यों नहीं की गयी।

    एसपी बोले, गहराई से की जा रही जांच

    मामले में दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के हर बिंदु पर गहनता से जांच हो रही है। शाहरुख और नईम दोनों के मोबाइल और संपर्कों को खंगाला जा रहा है। बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच भी गहराई से होगी। मामले में शामिल किसी भी षडयंत्र या षडयंत्रकारी को बख्शा नहीं जायेगा।
    वहीं एडीजी मुरारी लाल मीणा ने कहा कि जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। हरेक बिंदु पर पुलिस साक्ष्य खंगाल रही है। नईम के स्रोतों के अलावा उसके पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगालने का आदेश दिया गया है। दोनों आरोपितों को रिमांड पर लेकर पुलिस मामले की तह तक पहुंचेगी और शीघ्र ही इसका खुलासा होगा। मृतका के परिजनों को त्वरित न्याय दिलाया जायेगा।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरविंद केजरीवाले ने कहा: अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा मिले
    Next Article प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर की त्वरित सजा की मांग
    admin

      Related Posts

      कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम

      May 12, 2026

      रातू रोड फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा: विपरीत दिशा से आ रही JCB ने कार को मारी टक्कर, महिला घायल

      January 25, 2026

      सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
      • भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
      • 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
      • सफाईकर्मियों को सरकार के तय मानक के अनुसार मिले वेतन : सरयू राय
      • नशे के खिलाफ महाअभियान: झारखंड समेत पूरे देश में NCB नष्ट करेगी जब्त ड्रग्स का जखीरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version