Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»निवेश के लिए विभागों के बीच समन्वय बनायेंगे मुख्यमंत्री
    रांची

    निवेश के लिए विभागों के बीच समन्वय बनायेंगे मुख्यमंत्री

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य में निवेश को लेकर अब जिलों का दौरा करेंगे। वह विभिन्न जिलों में परिस्थितियों के अनुसार निवेश और उद्योगों की स्थापना का माहौल तैयार करेंगे। इसे लेकर सभी जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि जिलों की भौगोलिक और अन्य परिस्थिति के अनुसार रिपोर्ट तैयार करें कि वहां किस प्रकार का निवेश हो सकता है। मुख्यमंत्री जिलों के भ्रमण के दौरान इस रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे। इसके आधार पर ही आगे की रणनीति बनेगी। कहा जा रहा है कि अगले माह से सीएम का जिलों का दौरा शुरू हो सकता है।
    विभागों के क्लीयरेंस की जानकारी लेंगे सीएम
    राज्य में निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में सबसे बड़ी परेशानी विभागों के बीच समन्वय बनाना है। जरूरी स्वीकृति के लिए निवेशकों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे दूर करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। इसके लिए मई में बैठक बुलायी गयी है। बैठक में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत आये निवेश प्रस्ताव पर विचार होगा। जमीन संबंधी समस्या का समाधान करने के लिए सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अपर समाहर्ता और अंचलाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगे। बैठक में दस प्रमुख विभागों के प्रधान सचिव और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को भी बुलाया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विभिन्न क्लीयरेंस की विस्तार से जानकारी लेंगे।
    मोमेंटम झारखंड के बाद प्रगति की होगी समीक्षा
    उद्योग और खान विभाग को ग्लोबल इनवेस्टर समिट के दौरान हुए निवेश समझौते की अद्यतन रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। मोमेंटम झारखंड के बाद प्रस्ताव पर कितना काम हुआ है, इसकी समीक्षा करने की भी योजना है। राज्य सरकार निवेश प्रस्ताव को जल्द से जल्द धरातल पर उतारना चाहती है। इसको लेकर मुख्य सचिव और उद्योग सचिव प्रस्ताव देने वाले निवेशकों के साथ विभिन्न महानगरों में जाकर बैठक कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स के गार्ड नहीं गुंडे हैं! पैसा दीजिए सैल्यूट मारेंगे, गरीब को पीटते हैं
    Next Article टीपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से

    July 1, 2025

    झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से अधिक और पांच जिलों में कम हुई बारिश

    July 1, 2025

    हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

    June 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
    • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version