लखनऊ: देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद ईमानदार छवि वाले नेता हैं। उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश प्रगति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। यह बातें गृहमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहीं हैं।
उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता हासिल करने के बाद बीजेपी ने एक घटनाक्रम के तहत गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की कमान सौंप दी थी। जिसके बाद निर्भीक, निडर, आत्मविश्वास के साथ फैसले लेने की क्षमता रखने वाले योगी ने सत्ता संभालते ही एक्शन में दिखाए देने लगे। बिना झिझक के उन्होंने वह फैसले कर डाले जिन्हें करने के लिए सरकारों को वर्षों सोचना पड़ता है। योगी आदित्यनाथ के फैसले पर फैसले लेने के कारण पूरे देश में उनके कामकाज के तरीकों का डंका बजने लगा था।
यहीं नहीं मुख्यमंत्री योगी फैसलों से प्रभावित होकर देश के कई अन्य राज्यों के मुख्य्मंत्र्यों ने भी उनके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश की। योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद खुले तौर पर कई बीजेपी नेता उनकी छवि और क्षमता को लेकर तारीफें कर चुके हैं।
उसी कड़ी में आज देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद ईमानदार छवि वाले नेता हैं। उनके शासनकाल में प्रदेश बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से उत्तर प्रदेश में गुंडा, माफियायों का राज फैला रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस कुशासन व्यवस्था को उखाड़ फेंकने में सक्षम हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा योगी शासन में उत्तर प्रदेश में सुशासन का राज होगा।