Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राजस्थान संकट: सोनिया गांधी से मिलने के बाद माकन बोले गहलोत गुट ने की अनुशासनहीनता, लिखित रिपोर्ट देंगे
    Top Story

    राजस्थान संकट: सोनिया गांधी से मिलने के बाद माकन बोले गहलोत गुट ने की अनुशासनहीनता, लिखित रिपोर्ट देंगे

    adminBy adminSeptember 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली।
    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के रेस में शामिल होने के बाद राजस्थान का सियासी पारा गरम है। कांग्रेस की आंतरिक कलह एक बार फिर जगजाहिर हो रही है। गहलोत गुट के विरोध के बाद से पायलट के हाथ से एक बार सत्ता छीनती नजर आ रही है। प्रदेश में मचे इस घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जयपुर से लौटे पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। बैठक के बाद अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के स्पष्ट निर्देश थे कि एक-एक कर विधायकों से बात करें। उनकी राय जानकर रिपोर्ट दें। फैसला 19 अक्टूबर के बाद ही लिया जाना था, लेकिन विधायक अपनी बात पर अड़े रहे। विधायकों को कहना था कि सभी से सामूहिक रूप से बात की जाए। उनकी मांग को एजेंडे में शामिल किया जाए। कांग्रेस के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। गहलोत गुट के विधायकों ने अनुशासनहीनता की है। माकन ने कहा कि पूरी रिपोर्ट सोनिया गांधी को दी है। उन्होंने हमसे लिखित रिपोर्ट मांगी है। अब वह इस पर फैसला लेंगी।

    अध्यक्ष की रेस से बाहर अशोक गहलोत:
    कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस राजस्थान संकट के चलते रोचक हो गयी है। अशोक गहलोत का सीएम पद का मोह अब उन पर भारी पड़ता दिख रहा। कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से उन्हें बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाइकमान की इच्छा के विपरीत जाकर अशोक गहलोत का 82 विधायकों के इस्तीफा का दांव चलना गांधी परिवार को अच्छा नहीं लगा है। ऐसे में उन्हें लेकर अब गांधी परिवार रिस्क नहीं ले रहा है। अब उन्हें अध्यक्ष पद की रेस से बाहर कर दिया गया है। यही नहीं चचार्एं तो यहां तक हैं कि अब सीएम पद पर भी किसी और नेता को लाया जा सकता है।

    अध्यक्ष के लिए ये नाम आये चर्चा में:
    दरअसल कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार से नामांकन की शुरूआत होनी थी, लेकिन अब तक किसी ने नहीं किया है। राजस्थान में आये सियासी संकट ने अध्यक्ष पद की रेस को भी उलझा दिया है। एक तरफ राजस्थान को लेकर पसोपेश की स्थिति है तो वहीं अध्यक्ष के तौर पर भी अब हाईकमान किसी और भरोसेमंद पर दांव लगाने पर विचार कर रहा है। अब कहा जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल जैसे नामों पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंथन कर रहे हैं कि किसे अध्यक्ष चुनाव के लिए समर्थन किया जाए। इससे पहले अशोक गहलोत पर गांधी परिवार ने मन बना लिया था, लेकिन उनकी हरकत से वह अपमानित और भरोसे पर चोट जैसा महसूस कर रहा है।

    ashok gahlot delhi national news rajsthan sonia gandhi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशारदीय नवरात्र पर रांची का देवी दर्शन धाम बना आकर्षण का केंद्र, 1111 कलश की स्थापना
    Next Article दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version