Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»रूस की धमकी : यूक्रेन को नाटो में शामिल करने पर छिड़ेगा विश्वयुद्ध, 40 शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले
    ताजा खबरें

    रूस की धमकी : यूक्रेन को नाटो में शामिल करने पर छिड़ेगा विश्वयुद्ध, 40 शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले

    adminBy adminOctober 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव। यूक्रेन पर लगातार मिसाइल से हमलों के बीच रूस ने तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दे डाली। रूस ने कहा है कि अगर यूक्रेन को नाटो समूह में शामिल किया गया तो तीसरा विश्व युद्ध तय है। इस बीच गुरुवार को रूस ने यूक्रेन के 40 शहरों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमले जारी रखा। इस हमले में भारी तबाही के साथ कई लोगों की मौत और अनेकों घायल हो गए हैं।

    बीते सोमवार को भीषण हमले के बाद रूस का इसी सप्ताह यह दूसरा बड़ा हमला है। रूसी हमले से दक्षिण यूक्रेन के बंदरगाह शहर मीकोलईव के आधारभूत ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। रीजनल गवर्नर विटाली किम ने कहा है कि हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया है। कई रिहायशी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं। निकोपोल शहर में 30 बहुमंजिली रिहायशी इमारतें हमले का शिकार हुई हैं। वहां पर गैस पाइपलाइन और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि कुछ ही देर में यूक्रेन की वायुसेना ने भी जवाबी हमला कर रूस के कब्जे वाले 25 ठिकानों को निशाना बनाया। यूक्रेनी हमलों से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

    यूक्रेन की राजधानी कीव पर गुरुवार सुबह रूसी सेना ने कामिकाजे ड्रोन से हमला किया। कीव के उप नगरीय इलाकों पर हुए हमले में संवेदनशील ढांचों और आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया। कामिकाजे ड्रोन ईरान में निर्मित आत्मघाती मानवरहित छोटे सशस्त्र विमान हैं, ये दुश्मन के क्षेत्र में भीतर घुसकर हमला करते हैं और वहीं पर खत्म हो जाते हैं। इनकी खरीद कुछ हफ्ते पहले ही रूस ने की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय ने नुकसान के बारे में जानकारी न देते हुए सिर्फ इतना बताया है कि ड्रोन हमले में संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

    रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव एलेक्जेंडर वेनेडिक्टोव ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन को नाटो में शामिल किया गया तो तीसरा विश्वयुद्ध छिड़ना तय माना जाए। कहा कि यूक्रेन के नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होते ही अमेरिका इस युद्ध में शामिल हो जाएगा और उसके बाद विश्वयुद्ध होने से कोई रोक नहीं सकता। नाटो की बैठक में अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने कहा है कि नाटो देशों की प्रत्येक इंच जमीन की रक्षा की जाएगी। विदित हो कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की फास्ट ट्रैक से नाटो की सदस्यता दिए जाने की मांग कर चुके हैं।

    बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हो रही नाटो के रक्षा मंत्रियों की बैठक में यूरोप में मिसाइलों की नई तैनाती की योजना को अंतिम रूप दिया गया है। आकाशीय सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए जर्मनी सहित दर्जन भर से ज्यादा यूरोपीय देशों ने नए हथियारों की खरीद का फैसला किया है। यूक्रेन की सैन्य सहायता बढ़ाने का भी फैसला किया गया है। जबकि रूस ने यूक्रेन की सहायता बढ़ाने पर दुष्परिणामों से पश्चिमी देशों को आगाह कर दिया है।
    रूसी हमलों के बीच ब्रिटेन ने यूक्रेन को अतिरिक्त हथियारों की खेप भेजने की घोषणा की है। ब्रिटेन ने कहा है कि वह अमेरिका के एनएएसएएम एयर डिफेंस सिस्टम में काम आने वाली मिसाइलों की आपूर्ति करेगा। अमेरिका जल्द ही यूक्रेन को इन डिफेंस सिस्टम इकाइयों की आपूर्ति करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री शिंदे से मिले विवादित पूर्व पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह
    Next Article चार IPS के तबादले, एटीएस के एसपी बने सुरेंद्र झा
    admin

      Related Posts

      भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू

      August 2, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ पर संघीय सर्किट अपील न्यायालय में उठे सवाल, जजों ने आश्चर्य जताया

      August 1, 2025

      रूस में ऑनलाइन चरमपंथी सामग्री की तलाश भी पड़ेगी महंगी, विधेयक पर राष्ट्रपति पुतिन ने किए हस्ताक्षर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version