Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरसंघचालक मोहन भागवत ने कार्यकारी मंडल की बैठक का किया शुभारंभ
    Breaking News

    सरसंघचालक मोहन भागवत ने कार्यकारी मंडल की बैठक का किया शुभारंभ

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • प्रयागराज में संघ के कार्यकारी मंडल की बैठक प्रारंभ

    प्रयागराज । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने रविवार को संगम नगरी प्रयाग के वात्सल्य परिसर में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का शुभारंभ किया। यह बैठक प्रयागराज के गौहनिया स्थित जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में हो रही है। बैठक में देशभर के सभी प्रांतों व क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह व प्रचारक सह समेत अखिल भारतीय कार्यकारिणी, संघ की गतिविधियों के प्रमुख तथा कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्रियों सहित लगभग 400 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक में संघ के वर्तमान कार्य की स्थिति, कार्य की समीक्षा और शाखा विस्तार पर चर्चा होगी। कार्यकारी मंडल की बैठक 19 अक्टूबर को संपन्न होगी।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ की वार्षिक योजना प्रस्तुत की जाती है। यह बैठक 6 महीने बाद होने वाली समीक्षा बैठक है। बैठक में संगठन की गतिविधियों का कार्य विस्तार, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण और अनुभवों पर चर्चा होगी। इसके अलावा सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर जिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी है, उस पर भी कार्यकारी मंडल की बैठक में चर्चा होगी।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, पूर्व सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य, डॉ. कृष्ण गोपाल, वी मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर के अलावा अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक कुमार व नरेंद्र ठाकुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र संघचालक रामकुमार वर्मा, काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक मुनीश, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख मनोज कांत, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल सह प्रांत प्रचारक मनोज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स के कैदी वार्ड से उग्रवादी सहित दो कैदी फरार
    Next Article पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version