Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»आत्मनिर्भर भारत : गोबर का रंगीन दीप खुद भी जल जाएगा सुगंध के साथ
    अन्य खबर

    आत्मनिर्भर भारत : गोबर का रंगीन दीप खुद भी जल जाएगा सुगंध के साथ

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • बेगूसराय के राकेश ने गोबर को बनाया परिवार की समृद्धि का आधार
    • गोबर से बनाया मोबाइल स्टैंड, लक्ष्मी-गणेश और राधा-कृष्ण की प्रतिमा

    बेगूसराय । वेद-पुराणों में कहा गया है कि गाय साक्षात कामधेनु है, नई पीढ़ी के लोग इस बात को नहीं मानते हैं लेकिन बेगूसराय के एक युवक ने इस बदलते युग में भी साबित कर दिया है कि गाय सच में पहले भी साक्षात कामधेनु थी, आज भी साक्षात कामधेनु है और भविष्य में भी साक्षात कामधेनु रहेगी, उसकी कोई भी चीज बेकार नहीं जाती। लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को आत्मसात कर राकेश ने गाय के गोबर के सहारे आत्मनिर्भरता की ऐसी राह चुनी, जिसके लिए अब तक किसी ने सोचा भी नहीं था। बेगूसराय के रजौड़ा सिकंदरपुर निवासी राकेश ने गोबर से ना केवल सब्जी उपजाने के लिए प्राकृतिक गमला तैयार किया, बल्कि 40 प्रकार की विभिन्न चीजें बनाई है।

    इस बार दीपावली में घरों को जगमग करने के लिए गोबर से रंग बिरंगा और स्टाइलिश दीप तैयार किया। इस दीप में ना केवल घी और तेल डालकर बत्ती जलेगी, बल्कि सुगंधित रोशनी बिखरेगी तथा तेल और घी समाप्त होने के बाद पूरा दीप ही जलकर समाप्त हो जाएगा। विगत आठ दिनों से राकेश अपने परिवार और आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ लगातार दीप बना रहा है। दस हजार से अधिक दीप बनकर विभिन्न आकर्षक चटख रंगों से रंगे जा चुके हैं तथा आर्डर भी आ रहे हैं। इस दीप की खूबसूरती उसका प्राकृतिक, सुगंधित और सस्ता होना ही नहीं है, बल्कि आधुनिक फैक्ट्री में बनाए जाने वाले दीप की तरह आकर्षक डिजाइन में भी तैयार किया गया है।

    दीप के अलावे राकेश ने गोबर से ही मोबाइल स्टैंड, राधा-कृष्ण की प्रतिमा, श्रीराम, हरे कृष्ण, ऊं और स्वास्तिक का स्टीकर, पूजा के लिए आसन, बच्चों को पढ़ने के लिए अल्फाबेट टेबल, महिलाओं का उबटन, दंतमंजन, कीट नियंत्रक, शैंपू तथा चर्म रोग में फायदेमंद साबुन भी बनाया है। एनटीपीसी बाढ़ में 2017 तक 18-20 हजार महीना की प्राइवेट नौकरी करने वाले राकेश की आय अभी उतनी तो नहीं है। लेकिन आशा और विश्वास है कि एक ना एक दिन गोबर उसके समृद्धि का आधार बनेगा।

    राकेश ने बताया कि सभी सामान बनाने के लिए 76 किलो कच्चे गोबर में दस किलो मिट्टी, दस किलो लकड़ी का बुरादा, दो किलो चूना, गोमूत्र मिलाकर अच्छे तरीके से गुथाई करने के बाद तैयार किया जा रहा है। दीपावली में घरों को जगमग करने के लिए बनाए जाने वाले दीप में सुगंध के लिए भी कोई सेंट नहीं, वल्कि धुमन और गुगुल आदि मिलाया गया है, ताकि प्राकृतिक सुगंध के साथ पूजा-पाठ का माहौल बना रहे। उसका लक्ष्य है गाय के गोबर एवं गोमूत्र से 50 से अधिक प्रकार का सामान बनाकर लोगों को जहर मुक्त खानपान समेेत विषाक्त वातावरण से मुक्त कराना।

    राकेश ने बताया कि वह जब बाढ़ एनटीपीसी में मजदूरी करता था, इसी दौरान एक हादसे में पैर टूट गया। पैर टूटने के कारण जब घर पर रहा तो गोपालन शुरू कर दी, लेकिन गोबर और गोमूत्र का सही उपयोग नहीं होकर बेकार हो जाता था। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोपालन को परिवारिक समृद्धि का आधार बनाए जाने की अपील सुनी, तो वह कुछ नया करने में जुट गया, लेकिन कहीं से कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। इन बातों को झेलते हुए जब लॉकडाउन आ गया तो परिवार की स्थिति और बदतर हो गई। सभी लोगों को घर में बंद रहने की मजबूरी हो गई।

    इसी दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपने मन की बात और देशवासियों के नाम संबोधन में लगातार लोगों को आत्मनिर्भर बनने तथा लोकल प्रोटेक्ट बढ़ावा दिए जाने की अपील सोशल मीडिया पर उसे मिल रही थी। प्रधानमंत्री के मंत्र को आत्मसात करते हुए उसने निर्णय लिया कि जब देश के अन्य जगहों पर गोबर से कीट नियंत्रक सहित कुछ आकर्षक चीजें बनाई जा सकती है तो वह क्यों नहीं लोगों को प्रकृति से जोड़ने के लिए गोबर से विभिन्न चीजें बना सकता है। गूगल पर सर्च करने के दौरान गोबर से सब्जी और फूल लगाने के लिए गमला बनाने का आईडिया मिला तो गुजरात जाकर एक कंपनी से संपर्क किया। वहां जाकर प्रशिक्षण लिया तथा मशीन दस हजार में खरीदकर घर पर ही गमला बनाना शुरू किया।

    लोग पागल कहने लगे और उसने 2021 में इसे जूनून बना लिया, गमला में बगैर खाद के सब्जी उत्पादन सक्सेस हो गया, बिक्री भी अच्छी हुई। इसके बाद लोगों को आकर्षित करने वाले अन्य सामग्री बनाने के लिए नागपुर जाकर प्रशिक्षण लिया तथा अब 50 से अधिक आकर्षक चीज वह बना सकता है। सभी चीजें ऐसी होगी जो उपयोग खत्म होने के बाद भी प्रकृति और धरती को कोई हानि नहीं पहुंचाएगी, बल्कि विलीन हो मिट्टी में मिल जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस के मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हमला, 11 सैनिकों की मौत, 15 घायल
    Next Article डीएवी पीजी कॉलेज में पीजी प्रवेश के लिए 20 तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण
    azad sipahi

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version