Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोडरमा में 286 करोड़ की 513 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
    Breaking News

    कोडरमा में 286 करोड़ की 513 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

    कोडरमा । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को कोडरमा स्थित बाघीटांड़ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम आपकी योजनाओं को लेकर आपके घर आए हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जब सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया था, उस समय पूरे राज्य में 6 हजार शिविर लगे थे। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 40 लाख आवेदन आए थे। राज्य सरकार ने लगभग 99 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी पदाधिकारी आज आपके घर-द्वार पहुंचकर आपकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। शत प्रतिशत आवेदनों का निपटारा होगा यह पदाधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

    उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में जनकल्याणकारी योजनाएं एयर कंडीशन कमरों में बैठकर संचालित होती थी लेकिन हमारी सरकार ने आज सभी योजनाओं को आपके द्वार तक लाने का काम कर दिखाया है। यह कार्यक्रम महज एक महीने का अभियान नहीं, बल्कि आगे भी निरंतर चलने वाला अभियान रहेगा।

    लगभग 286 करोड़ की लागत से 513 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के समक्ष नई-नई चुनौतियां आती रहती हैं। इन चुनौतियों से घबराकर हमारी सरकार कभी पीछे नहीं हटती है। वर्तमान समय में राज्य में किसान वर्ग के बीच सुखाड़ की समस्या उत्पन्न हुई है। सुखाड़ की समस्या से निपटने के लिए हमारी सरकार ने कार्य योजना तैयार की है। शिविरों में प्रत्येक गांव में 5-5 योजनाओं का शिलान्यास करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया जा चुका है। अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो इस निमित्त हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    विपक्ष नहीं चाहता गरीबों को उनका हक मिले

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि गरीबों को उनका हक मिले। इसीलिए विपक्ष कहता है कि शिविर में पैसे की बर्बादी हो रही है। हमने नियुक्ति निवाली बनाकर नियुक्ति किया जो काम 20 साल से नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि पूरे देश में झारखंड गिना चुना राज्य है जहां कोरोना के बाद भी प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कभी आपने सोचा था कि दलित आदिवासी, पिछड़ों के बच्चे विदेशों में पढ़ाई कर सकेंगे। हमारी सरकार ने इन बच्चों के सपनों को पंख देने का काम किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गठन के बाद से ही राज्य में नियुक्ति प्रक्रियाओं में तेजी आयी है। जेपीएससी का रिजल्ट ससमय निकाला गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में विभिन्न विभागों में 50 हजार नियुक्ति की स्वीकृति मिल चुकी है। कई नियुक्तियों को लेकर नियमावली बनाई जा रही है। नियमावली बनने के पश्चात राज्य के नौजवानों को विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

    इस अवसर पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, विधायक उमाशंकर अकेला एवं विधायक अमित यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मौके पर सांकेतिक रूप से विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में कोविड-19 के बाद भी प्रति व्यक्ति आय बढ़ी: हेमंत सोरेन 
    Next Article खड़गे जीत तो जायेंगे, पर क्या मजबूत होगा कांग्रेस में लोकतंत्र!
    azad sipahi

      Related Posts

      जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश

      April 23, 2026

      सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

      April 23, 2026

      रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी

      April 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version