Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हथियार डीलर संजय भंडारी के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन की कोर्ट ने दी मंजूरी
    दुनिया

    हथियार डीलर संजय भंडारी के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन की कोर्ट ने दी मंजूरी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – यूपीए सरकार के समय हथियारों के सौदों में लगा था दलाली का आरोप
    • – भारत छोड़कर ब्रिटेन भागने पर जांच एजेंसियों ने किया था भगोड़ा घोषित

    लंदन । भारत से भागा हथियार डीलर संजय भंडारी जल्द ही वापस भारत लाया जा सकेगा। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। यूपीए सरकार में उस पर हथियारों के सौदों में विदेशी कंपनियों से 400 करोड़ रुपये से अधिक की दलाली लेने का आरोप लगा था, लेकिन बाद में वह लन्दन भाग गया था।

    भारत की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय हुए कुछ हथियार सौदों में विदेशी कंपनियों से 400 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान दलाली के रूप में लेने का आरोप लगा था। दुबई की कई कंपनियों में किए गए लेन-देन के दस्तावेज से संजय भंडारी पर हथियार सौदों में दलाली की बात पुष्ट भी हुई थी। इसलिए भारत में सीबीआई और ईडी की तरफ से संजय भंडारी के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग के आरोप तय किए गए हैं।

    इसी बीच वांछित संजय भंडारी जांच शुरू होते ही भारत छोड़कर भाग गया था। ब्रिटेन में होने के कारण उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। इसके बाद भारत सरकार ने ब्रिटिश सरकार के समक्ष भंडारी के प्रत्यर्पण का अनुरोध प्रस्तुत किया था। 16 जून, 2020 को तत्कालीन ब्रिटिश गृहमंत्री प्रीति पटेल ने भंडारी के प्रत्यर्पण आग्रह को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद 15 जुलाई, 2020 को प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

    भंडारी ने जमानत के लिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील की थी। ब्रिटिश अदालत ने उसे 1.20 लाख पाउंड की सिक्योरिटी के साथ अपना पासपोर्ट जमा कराने, मध्य लंदन स्थित घर में नजरबंद रहने और नजदीकी पुलिस स्टेशन में रोजाना हाजिरी लगाने समेत सात शर्तों के साथ जमानत दी थी। संजय भंडारी के जमानत पर रिहा होने के बाद भारत सरकार ने ब्रिटिश अदालत से जल्द प्रत्यर्पण के आदेश देने की गुहार की थी। अब ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने भंडारी के प्रत्यर्पण को अनुमति दे दी है।

    भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई ने भंडारी को रॉबर्ट वाड्रा के लिए बेनामी संपत्ति खरीद के लिए भी जांच के दायरे में रखा है। भारतीय जांच एजेंसी का दावा है कि भंडारी ने ही वाड्रा की ओर से लंदन में संपत्तियां खरीदीं। विदेश मंत्रालय के साथ साझा टीम भंडारी के खिलाफ सुबूतों व दस्तावेज को मजबूती से पेश करने की तैयारी कर रही है। भंडारी भारत में गोपनीयता उल्लंघन कानून में भी वांछित है। उस पर काला धन सफेद करने और टैक्स चोरी के मामले भी हैं, जिनके आधार पर प्रत्यर्पण की अपील हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM मंगलवार को करेंगे जी20 बैठक के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण
    Next Article झामुमो, कांग्रेस और राजद ने राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version