Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»गौरव के पल : भारतीय महिला हॉकी टीम में चार झारखंडी शामिल
    स्पोर्ट्स

    गौरव के पल : भारतीय महिला हॉकी टीम में चार झारखंडी शामिल

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की एक साथ चार हॉकी खिलाड़ियों को चुना गया है। हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को इस बारे में खबर की है। उन्होंने बताया है कि स्पेन में 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाली एफआइएच महिला हॉकी राष्ट्र कप में भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस खबर पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है। वर्तमान समय में भारतीय टीम में जगह बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक और विश्वकप जैसी बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताओं में क्वालीफाई कर रही है और अच्छे पोजिशन तक पहुंच रही है। विजय शंकर सिंह ने कहा कि झारखंड से एक जमाने में तीन-चार खिलाड़ी भारतीय टीम में हुआ करते थे, परंतु बीच में सभी टीमों में झारखंड शून्य हो गया था। परंतु झारखंड के सभी लोगों ने हॉकी के विकास के लिए समर्पण और निस्वार्थ भाव से राज्य के हॉकी के विकास की सोच लेकर कार्य किया जिसका रिजल्ट अब देखने को मिल रहा है।

    ये है खिलाड़ियों की प्रोफाइल
    निक्की प्रधान : खूंटी जिला के मोरो प्रखंड अंतर्गत पेरोल गांव में आज तक एक खेल का मैदान नहीं बना है। यहां अपनी बड़ी बहनों से प्रेरणा लेकर नंगे पांव हॉकी की शुरूआत करते हुए निक्की आगे बढ़ी। वह झारखंड की पहली हॉकी खिलाड़ी हैं, जो दो-दो ओलंपिक खेल कर इतिहास रच चुकी हैं। विश्व के सभी बड़े प्रतियोगिताओं ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ गेम, एशिया कप सहित सभी बड़े-बड़े टूर्नामेंटों में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई कीर्तिमान बना चुकी हैं।

    सलीमा टेटे : सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़की छपार गांव में आज भी मोबाइल सिग्नल के लिए चट्टान या पेड़ों का सहारा लेना पड़ता है। इस गांव से कोसों पैदल चलकर या पिता सुलक्षण टेटे के साइकिल में बैठ कर विद्यालय और गांव की टीम से खस्सी कप मुर्गा कप हॉकी प्रतियोगिताओं से हॉकी की शुरूआत सलीमा ने की। वह सिमडेगा जिला की प्रथम महिला ओलंपियन हैं, जिसके खेल की सराहना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार कर चुके हैं। विगत तीन-चार वर्षों में ही ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप, एशिया कप, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे कई बड़े टूर्नामेंटों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व उसने किया है।

    संगीता कुमारी : हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुडी नवा टोली गांव में आज भी बरसात के दिनों में अपने पैर के जूते चप्पलों को हाथ में लेकर चलना पड़ता है। ऐसे गांव से बेहद गरीब परिवार से पल बढ़कर बांस की स्टिक और उसके जड़ से हॉकी की शुरूआत करते हुए संगीता कुमारी विगत एक वर्ष में कॉमनवेल्थ गेम, एफआइएच हॉकी लीग में जलवा दिखा चुकी है। इससे पूर्व जूनियर एशिया कप इत्यादि कई प्रतियोगिताओं में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

    ब्यूटी डुंगडुंग : सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अंतर्गत खिलाड़ियों के गांव करंगागुड़ी बाजू टोली की ब्यूटी डुंगडुंग के परिवार के सदस्य पीढ़ी दर पीढ़ी अच्छे हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। उनके परिवार में उनके दादा, पिताजी, चाचा, तीन बड़े भाई, भाभी भी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। ब्यूटी विगत 2018 से जूनियर भारतीय टीम से देश के लिए खेल चुकी है। इस वर्ष पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए चुनी गयी है। उसके गांव में वर्षों से बन रहा आंगनबाड़ी केंद्र आज भी अधूरा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत ने मकान नियमित करने की योजना से तैयार कर लिया नया समर्थक वर्ग
    Next Article भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण करके एक और कामयाबी हासिल की
    azad sipahi

      Related Posts

      महिला हॉकी विश्व कप में भारत की अग्निपरीक्षा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत पर नजर

      August 17, 2026

      वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद, उंगली की चोट बनी वजह

      July 31, 2026

      राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य

      July 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      • मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?
      • झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा
      • JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version