Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मेरे मन में बना है विकास के लिए सीधा रोड मैप : नरेन्द्र मोदी
    Breaking News

    मेरे मन में बना है विकास के लिए सीधा रोड मैप : नरेन्द्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -पालनपुर में प्रधानमंत्री मोदी का विजय संकल्प सम्मेलन

    अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात दौरे के दूसरे दिन उत्तर गुजरात का रुख करते हुए पालनपुर में सभा की। भाजपा के विजय संकल्प सम्मेलन के तहत उन्होंने बनासकांठा जिले के सभी 9 भाजपा उम्मीदवारों के लिए मत मांगे। यहां उन्होंने विरोधी पार्टियों पर लक्ष्य करने के बजाए सिर्फ क्षेत्र में हुए विकास की चर्चा करते हुए पांच ‘प’ की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह पांच ‘प’ यानी पर्यटन, पर्यावरण, पानी, पशुधन और पोषण की वे चर्चा करेंगे जो चुनावी मुद्दा में शामिल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि उनके दिल में बनासकांठा, गुजरात और देश के लिए विकास की सीधी रेखा खींची है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर गुजरात यानी पानी की कमी से जूझने वाला क्षेत्र, लेकिन आज यहां नर्मदा का पानी घर-घर पहुंच चुका है। यहां का धार्मिक स्थल माता अंबा का धाम पूरी तरह से बदल चुका है। इसकी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यह यहां के लोगों के लिए रोजगार के नए-नए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब के घरों का चूल्हा नहीं बुझना चाहिए। उनके बच्चे रात में भूखे नहीं सोने चाहिए।

    प्रधानमंत्री मोदी ने यहां अपने संबोधन में विकास की कई बातें की। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी के क्षेत्र में विकास कर यह क्षेत्र विकास की ऊंचाई को छूने में सफल हुआ है।

    उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर को देखने लाखों लोग आते हैं तो धरोई में क्यों नहीं आते हैं। यहां भी बड़ा पर्यटन क्षेत्र तैयार करना है। इसका बीड़ा उन्होंने उठाया है। उत्तर गुजरात के सीमावर्ती गांवों के विकास का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात को ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनाना है। आप लोगों की गाड़ी पेट्रोल-डीजल से नहीं ग्रीन हाइड्रोजन से चलेगी।

    पशुधन की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तक पशुपालकों को दूध से आवक होती थी, लेकिन अब उनके गोबर से भी आय होने लगी है। सौर ऊर्जा और राधनपुर में बने सोलर पार्क की उन्होंने चर्चा की। पर्यावरण का उल्लेख कर उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया के अंदर भारत का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कोरोना काल में किए कामों का उल्लेख कर सरकार के कामों की जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट में विधायक समरीलाल के आठवें गवाह बसंत राम का बयान दर्ज
    Next Article मप्र में भारत जोड़ो यात्रा में परिवार के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी हुईं शामिल
    azad sipahi

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version