Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»रोहित शर्मा की अविश्वसनीय पारी बेकार, बांग्लादेश ने भारत को दूसरे एकदिनी में 5 रन से हराया
    क्रिकेट

    रोहित शर्मा की अविश्वसनीय पारी बेकार, बांग्लादेश ने भारत को दूसरे एकदिनी में 5 रन से हराया

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका । बांग्लादेश ने दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत को 5 रन से हराकर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच भले ही बांग्लादेश ने जीता हो, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बाएं हाथ का अंगूठा चोटिल होने के बावजूद 28 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेल भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेंहदी हसन मिराज के नाबाद शतक और महमुदुल्लाह के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 271 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

    272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरीय भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश की पारी के दूसरे ही ओवर में स्लिप में फील्डिंग करते वक्त अपना बाएं हाथ का अंगूठा चोटिल करा बैठे और मैदान से बाहर चले गए।

    भारत की शुरुआत खराब रही और केवल 65 रनों के स्कोर पर विराट कोहली (05), शिखर धवन (08) वॉशिंगटन सुंदर (11) और केएल राहुल (14) पवेलियन लौट गए। यहां से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को मैच में वापसी दिलाई। 172 के कुल स्कोर पर अय्यर को मेंहदी हसन मिराज ने आउट कर पवेलियन भेजा। अय्यर ने 102 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की बदौलत 81 रन बनाए। अय्यर के बाद अक्षर भी 56 गेंदों पर 56 रन बनाकर चलते बने। अक्षर ने 3 छ्क्के और दो चौके लगाए। इन दोनों के आउट होने के बाद शार्दुल ठाकुर (07) भी चलते बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा उतरे। रोहित ने शुरुआत थोड़ी धीमी की, लेकिन इसके बाद उन्होंने इबादत हुसैन को एक ओवर में दो छक्के जड़े और भारत को मैच में वापसी दिलाई। बारत को 20 गेंदों में 40 रनों की जरुरत थी और यहां से रोहित ने एक अविश्वसनीय पारी खेल भारतीय प्रशंसकों में फिर से उम्मीद जगा दी। भारत को आखिरी दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे और रोहित ने मुस्तफिजुर रहमान की पांचवीं गेंद पर छक्का लगा दिया। हालांकि आखिरी गेंद पर वो छक्का नहीं लगा सके और भारत यह मैच 5 रन से हार गया। रोहित 28 गेंदों पर 5 छक्के और 3 चौके की बदौलत 51 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की तरफ से इबादत हुसैन ने 3, शाकिब अल हसन और मेंहदी हसन मिराज ने 2-2 व मुस्तफिजुर रहमान और महमुदुल्लाह ने 1-1 विकेट लिए।

    इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बललेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और केवल 69 रन पर उन्होंने 6 विकेट को दिये। इसके बाद मेंहदी हसन मिराज और महमुदुल्लाह ने सातवें विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी कर बाग्लांदेश को 271 रनों तक पहुंचाया। मेंहदी ने 83 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की बदौलत नाबाद 100 व महमुदुल्लाह ने 96 गेंदों पर 7 चौकों की बदौलत 77 रन बनाए। आखिर में नसुम अहमद ने भी 11 गेंदों पर तेज 18 रन बनाए। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन बनाए। भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने 3, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने 2-2 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस ने कहा, यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा
    Next Article तीसरा वनडे मैच नहीं खेलेंगे घायल रोहित शर्मा, दीपक चाहर व कुलदीप
    azad sipahi

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version