- मुख्यमंत्री ने रांची में पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता-2023 की ट्रॉफी का किया अनावरण
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भुवनेश्वर-राउरकेला (ओडिशा) में 13 जनवरी, 2023 से शुरू हो रहे पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी का रविवार को रांची में अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रॉफी को देश के कई राज्यों के कई शहरों में ले जाया जा रहा है, जहां खेल प्रेमी और आम जनता इसका अवलोकन कर रहे हैं। इससे प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी।
मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मिथिलेश कुमार ठाकुर विधायक वैद्यनाथ राम, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी चयन समिति की सदस्य अंशुता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, महिला हॉकी खिलाड़ी अश्रिता लकड़ा, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और रणधीर कुमार, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह और रांची के जिला खेल पदाधिकारी मौजूद थे ।
देश के कई राज्यों में ट्रॉफी के प्रदर्शन से हॉकी के प्रति माहौल बनेगा : मुख्यमंत्री
Previous Articleजनता लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से लेगी हिसाब : नीतीश कुमार
Related Posts
Add A Comment