Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जनता लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से लेगी हिसाब : नीतीश कुमार
    Breaking News

    जनता लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से लेगी हिसाब : नीतीश कुमार

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 11, 2022Updated:December 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सभी 40 सीट जीतेंगे

    पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खुला अधिवेशन में भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जनता 2024 में भाजपा से हिसाब लेगी। नीतीश ने कहा कि 2020 के चुनाव में जदयू ने भाजपा का पूरा साथ दिया लेकिन उन्होंने साजिश करके हमारे उम्मीदवार को ही हरा दिया।

    सीएम ने कहा कि 2005 से लगातार हमारे विधायकों की संख्या भाजपा विधायकों से ज्यादा रही है। चुनाव में खड़े उम्मीदवारों ने खुलकर भाजपा की साजिश की बात कही है। भाजपा वाले कुढ़नी में जीत पर खुश हैं लेकिन हिमाचल और अन्य जगह पर मिली हार की चर्चा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपने नेताओं से कहा कि कहीं कोई गड़बड़ी की सूचना मिले तो शिकायत करें ताकि उसकी जांच पड़ताल करके आगे की कार्रवाई की जा सके।

    नीतीश कुमार ने कहा कि सभी एकजुट रहें। अगर एकजुट रहेंगे तो 2024 में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेंगे। इस बार थर्ड फ्रंट नहीं मुख्य फ्रंट बनकर काम करेंगे। अगर हमारी सलाह दूसरे राजनीतिक दल मानेंगे तो वो भी निश्चित रूप से भाजपा को हराने में मदद करेंगे। नहीं तो वो अपने स्तर से कोशिश करते रहें।

    मुख्यमंत्री ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में कुछ पद पाने के लिए मेरे खिलाफ उलटा-पुलटा बोलते रहते हैं। ये लोग संघर्ष करवाकर विभेद पैदा करवाना चाहते हैं। हमारे साथ गठबंधन में थे और हमारी ही पार्टी को तोड़ दिया। इससे गंदा कुछ नहीं हो सकता है। सोच कर देखिए किस तरह की पार्टी है ये। इसलिए तो हम हट गए। सीएम ने कहा कि इनको तो अगला चुनाव में पता चलेगा। हम सभी पार्टियां मिलकर काम करेंगे।

    बिहार की सभी सीट लोकसभा 2024 में जीतेंगे

    खुला अधिवेशन में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि लोकसभा की सभी 40 में 40 सीट जीतेंगे। अब 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाएंगे। 303 बहुत नहीं है। उन्होंने कहा कि कई राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीट है। वहां आपकी सीट घटेगी ना कि बढ़ेगी। 2-4 सीट भी घटेगी तो हम आपको 2024 में पटखनी दे देंगे। ललन सिंह ने कहा कि कुढ़नी हार गए तो क्या हुआ, 3000 से हारे हैं, जिसमें कई कारण थे। बहुत ज्यादा के अंतर से नहीं हारे हैं। 2024 हमारा लक्ष्य है भाजपा को भारत मुक्त करा कर ही दम लेंगे।

    ललन सिंह ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिनभर इनका एक ही मकसद रहता है कि मीडिया में छपते रहे। हर रोज ट्वीट करते रहते है ताकि उनको अपने पार्टी में कुछ जगह मिल जाए। नीतीश के पुराने सहयोगी रहे हैं बोलते रहते हैं, शायद कुछ मिल जाए। ललन सिंह ने कहा कि नीतीश ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए। नागालैंड के विधान सभा चुनाव में वो सपना पूरा होगा। नागालैंड में हमारा संगठन बहुत मजबूत है।

    उल्लेखनीय है कि पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में रविवार को जदयू के खुला अधिवेशन में नेशनल एजेंडा पर चर्चा की गयी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ पार्टी के सभी बड़े और कदावर नेता इसमें मौजूद हैं। कार्यक्रम में सीएम के पहुंचने से पहले ही, ‘देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे से पूरा हॉल गुंज गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति ने जस्टिस दीपांकर दत्ता को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नियुक्त किया
    Next Article देश के कई राज्यों में ट्रॉफी के प्रदर्शन से हॉकी के प्रति माहौल बनेगा : मुख्यमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      गाजियाबाद कोर्ट का बड़ा फैसला: सपा नेता आजम खान न्यायिक हिरासत में भेजे गए, अब 26 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version