Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इडी की कार्रवाई के बावजूद सरकार को कोई खतरा नहीं: आलमगीर आलम
    Jharkhand Top News

    इडी की कार्रवाई के बावजूद सरकार को कोई खतरा नहीं: आलमगीर आलम

    adminBy adminDecember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इडी की कार्रवाई के बावजूद सरकार को कोई खतरा नहीं है। हेमंत सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने से विपक्ष घबरा गया है। इस कारण ऐसी साजिश की जा रही है। मंत्री ने दुमका में पत्रकारों से बातचीत में हाल के दिनों में लगातार हुई इडी की कार्रवाई पर कहा कि झारखंड सरकार ने सोच लिया है कि जब तक केंद्र में ऐसी सरकार रहेगी, हमें इसी माहौल में काम करते रहना होगा। एक पैर कभी बाहर रहेगा, कभी अंदर। उन्होंने कहा कि इडी की जो कार्रवाई हो रही है, उससे सरकार को कोई खतरा नहीं है। हां, मेंटल डिप्रेशन होता है। काम की क्षमता प्रभावित होती है, लेकिन जनता ने जो हमें आशीर्वाद दिया है, इसके लिए हमें काम करना है। आलमगीर आलम ने जोर देकर कहा कि उन पर जो टेंडर मैनेज करने के लिए फोन पर बातचीत करने का आरोप लगाया जाता है, यह सरासर बेबुनियाद है। अपने 20 साल के राजनीतिक कैरियर में आज तक किसी को टेंडर संबंधित कार्य को लेकर फोन नहीं किया। मंत्री ने भाजपा के इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हमने कोई गलत काम नहीं किया। अगर कोई आरोप लगा देता है, तो उससे यह साबित नहीं हो जाता कि हमने गलती की है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे ऊपर लगे आरोप साबित हो जाते हैं तब उस वक्त तय करेंगे कि हमें क्या करना है। इससे पूर्व आलम ने दुमका के गांधी मैदान में 10 दिवसीय राज्यस्तरीय सरस मेला का उद्घाटन किया। मेले में महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्रियों के 150 से अधिक स्टॉल लगाये गए हैं। देश के कई दूसरे राज्य के भी स्टॉलों को इस सरस मेले में जगह दी गयी है। इस मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख, दुमका विधायक बसंत सोरेन, डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अंबर लकड़ा, जिप अध्यक्ष जॉयस बेसरा एवं उपाध्यक्ष सुधीर मंडल मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article..ये स्पेशल बातें आपके रिश्ते को मजबूत बनाए रखती हैं
    Next Article रांची : नशे में वाहन चलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना, वाहन होंगे जब्त
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version