Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र
    झारखंड

    भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र

    झूठ, लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला: दीपक प्रकाश
    adminBy adminDecember 29, 2022Updated:December 29, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। राज्य सरकार के तीन बरस पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को आरोप पत्र जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी कार्यालय में इसे जारी करते हुए सरकार से इस पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो, कांग्रेस और राजद की अगुवाई वाली सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। राज्य सरकार संपोषित भ्रष्टाचार जारी है। मुख्यमंत्री और उनके करीबियों, परिजनों को जनता ने लाभान्वित होते देखा है। सरकार बताये कि पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश से उसका नाता क्या है? अमित अग्रवाल ने कहीं झारखंड को ही लूट कर संपत्ति तो नहीं बनायी है? उन्होंने कहा कि ट्रांसफर, पोस्टिंग से अवैध कमाई हो रही है और कई इससे लाभ उठा रहे हैं। तीन वर्षों से हर मोर्चे पर विफल, झूठ, लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार आरोप पत्र पर जवाब दे।

    आरोप पत्र भाजपा का नहीं, 3.25 करोड़ जनता का:
    दीपक प्रकाश ने कहा कि यह आरोप पत्र भाजपा का नहीं, साढ़े तीन करोड़ जनता का है। पत्रकार वार्ता से पहले भारत की सोशल मीडिया की टीम की ओर से जारी क्लिप दिखाये गये। इसमें विधि व्यवस्था, करप्शन, मतांतरण, रोजगार और अन्य पर राज्य सरकार को घेरा गया। दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में लूट मची हुई है। सीओ कार्यालय से सचिवालय तक लोग त्रस्त हैं। शराब के मामले में झारखंड को कितना नुकसान हुआ है, सरकार इसे बताये। छत्तीसगढ़ के किस शराब माफिया के कारण झारखंड को राजस्व की हानि हुई है, मुख्यमंत्री बतायें। कोयला, बालू की लूट मची है। बालू तो कालाबाजारी से ही लोगों को मिल रहा। प्रकृति प्रदत्त पानी, पहाड़, पर्वत, खनिज संपदा को लूटने, लुटवाने का कार्य जारी है। वनों की कटाई, खनिज संपदा का अवैध खनन हो रहा। आर्थिक व्यवस्था चरमरायी हुई है। गरीबों को आवास, बालू नहीं मिला रहा, पर मुख्यमंत्री के काफिले के लिए गाड़ियां, मंत्रियों के बंगले बनाने को पैसे हैं।

    1932 खतियान पर सरकार राजनीति कर रही:
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए एक रुपये में लाखों की संपत्ति की रजिस्ट्री पूर्व में होती थी। आपदा से बचने और दूसरे कामों के लिए किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलता था, जिसे इस सरकार ने बंद करा दिया। 1932 के खतियान और नियोजन नीति पर यह सरकार राजनीति करती रही। हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार नहीं तो संन्यास के वादे हुए। सरकार चाहे तो खुद से संकल्प लाकर नियोजन नीति ला सकती थी, पर उसकी मंशा ही नहीं। पिछड़ों के हित की बात करने वाली यह सरकार उनकी विरोधी ही है। बगैर आरक्षण के सरकार पंचायत चुनाव कराये। नगर निकाय के चुनाव से हेमंत सरकार बच रही।

    तुष्टिकरण की राजनीति हो रही:
    प्रकाश ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले पर भी राज्य में बदतर स्थिति है। पिछले तीन वर्षों में देश में सबसे अधिक आपराधिक घटनाएं (एक लाख 88 हजार से अधिक) इसी राज्य में हुई हैं। 5200 लोगों की हत्या, महिलाओं के खिलाफ अनाचार, दुराचार के 5300 केस, अपहरण की 5200 घटनाएं दर्ज हुई हैं। 50-50 टुकडों में बेटियों, बहनों को काटा जा रहा है। संथाल परगना में झामुमो के नेतृत्व में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण मिल रहा है। डेमोग्राफी बदल रही है। तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। एक सवाल के जवाब में दीपक प्रकाश ने कहा कि आने वाले रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में जनता निश्चित तौर पर इस सरकार के खिलाफ आक्रोश जताएगी। गांवों में पंचायत चुनाव में यह दिख चुका है, अब शहरों में भी यह दिखेगा। हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी, सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि कानून अपना काम करेगा ही। अगर किसी ने गलत किया है तो केंद्रीय एजेंसियां अपने स्तर से अपना काम तो करेंगी ही। प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित अन्य भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने तय किया लक्ष्य, उसी के अनुरूप कर रही काम: हेमंत सोरेन
    Next Article रद्द हुआ पीएम मोदी का कोलकाता दौरा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version