Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»WATER VISION अगले 25 वर्षों की अमृत यात्रा का महत्वपूर्ण आयाम : PM
    Breaking News

    WATER VISION अगले 25 वर्षों की अमृत यात्रा का महत्वपूर्ण आयाम : PM

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन एक बड़ा डेवलपमेंट पैरामीटर साबित हुआ है। ग्राम पंचायतें जल-जीवन मिशन का नेतृत्व करें। जब किसी अभियान से जनता जुड़ी रहती है तो उसे उसकी गंभीरता का पता चलता है। आज भारत वाटर सिक्योरिटी पर अभूतपूर्व काम कर रहा है। ‘वाटर विजन @ 2047’ अगले 25 वर्षों की अमृत यात्रा का महत्वपूर्ण आयाम है।

    प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को दिल्ली से मप्र की राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों का सम्मेलन ‘वॉटर विजन @ 2047’ को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं अन्य राज्यों के मंत्रीगण मौजूद रहे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी संवैधानिक व्यवस्था में पानी का विषय राज्यों के नियंत्रण में आता है। जल संरक्षण के लिए राज्यों के प्रयास देश के सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत सहायक होंगे। जल संरक्षण से जुड़े अभियानों में जनता, सामाजिक संगठनों और सिविल सोसायटी को भी ज्यादा से ज्यादा साथ लेना होगा। जब किसी अभियान से जनता जुड़ी रहती है तो उस कार्य की गंभीरता भी पता चलती है। इससे जनता में किसी योजना या अभियान के प्रति सेन्स आफ ओनरशिप भी आती है।

    उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री और खेती दोनों सेक्टर को ही पानी की कितनी जरूरत होती है, हमें इन दोनों ही सेक्टर्स से जुड़े लोगों में विशेष अभियान चलाकर इन्हें वाटर सिक्योरिटी के प्रति जागरूक करना चाहिए। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सभी राज्यों में तेजी से काम हो रहा है। इसके अंतर्गत “पर ड्राप मोर क्राप” अभियान की शुरुआत की गई थी। जल संरक्षण के लिए केन्द्र ने अटल भूजल संरक्षण योजना शुरू की है। यह एक संवेदनशील अभियान है और इसे उतनी ही संवेदनशीलता से आगे बढ़ाने की जरूरत है।

    मोदी ने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में भी सर्कुलर एकोनामी की बड़ी भूमिका है। जब ट्रीटेड वाटर को री-यूज किया जाता है, फ्रेस वाटर को कंसर्व किया जाता है तो उससे पूरे इकोसिस्टम को बहुत लाभ होता है। हमारी कोई भी नदी या जल स्रोत बाहरी कारकों से प्रदूषित न हो, इसके लिए हमें हर राज्य में वेस्ट मैनेजमेंट और सीवेज ट्रीटमेंट का नेटवर्क बनाना होगा।

    उन्होंने कहा कि जियो मैपिंग और जियो सेंसिंग जैसी तकनीक जल संरक्षण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कई राज्यों ने इसमें अच्छा काम किया है और कई राज्य इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी की सोच को जनता के मन में जगाना है। हम इस दिशा में जितना ज़्यादा प्रयास करेंगे, उतना ही अधिक प्रभाव पैदा होगा। जल संरक्षण के लिए देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बन रहे हैं और अब तक 25,000 अमृत सरोवर बन भी चुके हैं। देश की जल संबंधी समस्याओं पर मंथन करके राज्यों के जल मंत्री भोपाल में दो दिवसीय सम्मेलन में रोडमैप तैयार करने जा रहे हैं। इसमें वाटर विजन @ 2047 पर संवाद होगा। पानी बचाने से जुड़े हर पहलू पर चर्चा होगी। साथ ही जिन क्षेत्रों में पानी की खपत अधिक है, उसे कम करने और संतुलन बैठाने के विषय पर भी चर्चा होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्टेट बार काउंसिल का कार्य बहिष्कार असंवैधानिक : महाधिवक्ता
    Next Article पाकिस्तान ने चीन से मांगी भारत के 22 सीमावर्ती ठिकानों की खुफिया जानकारी
    azad sipahi

      Related Posts

      एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने

      November 17, 2026

      यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने
      • आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
      • दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस
      • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
      • निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version