Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»अखिल झारखंड छात्र संघ का युवा आक्रोश मार्च 12 जनवरी को
    झारखंड

    अखिल झारखंड छात्र संघ का युवा आक्रोश मार्च 12 जनवरी को

    adminBy adminJanuary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई अखिल झारखंड छात्र संघ नौजवानों के प्रणेता और महान समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को युवा आक्रोश मार्च निकालेगी। यह जानकारी शुक्रवार को अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।

    उन्होंने कहा कि युवा आक्रोश मार्च में अखिल झारखंड छात्र संघ के सभी प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और झारखंड के नौजवान विधानसभा मैदान से मोराबादी बापू वाटिका तक पैदल मार्च कर युवा विरोधी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

    मौके पर आजसू पार्टी प्रवक्ता प्रो. विनय भरत ने कहा कि झारखंड के युवाओं को झामुमो महागठबंधन की सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में हक-अधिकार और नौकरियां मिलने के जगह, बस आश्वासन मिला।

    मौके पर आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि सरकार ने स्थानीय नीति को नियोजन का आधार क्यों नहीं बनाया। हमने शुरू से इस विषय पर अपनी आवाज मुखर की है। नियोजन नीति को लेकर शुरु से ही सरकार की स्पष्ट मंशा नहीं है, इसलिए वह चीजों को और उलझाने का रास्ता प्रशस्त करती रही है। उन्होंने बताया कि युवा आक्रोश मार्च को लेकर आज रांची स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची का तापमान पहुंचा 6.8 डिग्री, अभी और गिरेगा पारा
    Next Article झारखंड में सूखे का आकलन करने नौ जनवरी को आएगी केंद्रीय टीम
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version